TRENDING TAGS :
कोरोना से जंग: तिहाड़ जेल से 3000 कैदी होंगे रिहा! जानिए क्या है प्लान
कोरोना वायरस का खौफ जेल प्रशासन पर भी दिखने लगा है। दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल प्रशासन 3000 कैदियों को रिहा करने की तैयारी कर रहा है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस का खौफ जेल प्रशासन पर भी दिखने लगा है। दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल प्रशासन 3000 कैदियों को रिहा करने की तैयारी कर रहा है। इनमें से 1500 कैदी ऐसे हैं जिन्हें कोर्ट से अलग अलग अपराधों में सजा हो चुकी है। इन्हें अगले 3 से 4 दिनों में पेरोल या फरलो पर छोड़ा जा सकता है।
यह भी पढ़ें…कोरोना: चीन ने कैसे किया कंट्रोल, जानिए शंघाई में रहने वाले इस युवक की जुबानी
फैसले पर 3 से 4 दिन में अमल
तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने कहा कि अगले 3 से 4 दिनों में इस फैसले पर अमल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि करीब 1500 कैदी ऐसे हैं जो विचाराधीन यानी अंडर ट्रायल हैं उन्हें अंतरिम जमानत देकर छोड़ा जा सकता है। डीजी तिहाड़ जेल संदीप गोयल का कहना है कि इससे जुड़ी कानूनी प्रावधानों का अध्ययन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें…कोरोना वायरस: अमिताभ बच्चन के ट्वीट का उड़ा मजाक, यूजर्स ने कही ऐसी बात
गौरतलब है कि देश के सबसे बड़े जेल में शामिल तिहाड़ में करीब 17500 कैदी अपनी सजा काटते हं। कोरोना वायरस का असर तिहाड़ जेल में भी देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने तिहाड़ जेल में एक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, यहां पर लगातार कैदियों का तापमान चेक किया जा रहा है जो भी नये कैदी यहां पर आ रहे हैं उनकी जांच की जा रही है और 3 दिनों तक अलग अलग वार्ड में रखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें…जितनी ज्यादा उम्र, निमोनिया होने का खतरा उतना ही ज्यादा
देश में कोरोना वायरस वायरस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 500 हो चुकी है। इनमें से 33 का इलाज हो चुका है, जबकि 10 की मौत हो चुकी है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


