कोरोना वायरस: वुहान से आए 406 लोग कल से जाएंगे अपने घर, जांच निकली नेगेटिव

चीन के वुहान से लौटे सभी 406 लोगों की अंतिम जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है। इन सभी लोगों को आईटीबीपी के एक पृथक केंद्र में रखा गया है। उन्हें चरणबद्ध तरीके से सोमवार सुबह से छुट्टी दी जाएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

suman
Published on: 16 Feb 2020 9:29 PM IST
कोरोना वायरस: वुहान से आए 406 लोग कल से जाएंगे अपने घर, जांच निकली नेगेटिव
X

नयी दिल्ली: चीन के वुहान से लौटे सभी 406 लोगों की अंतिम जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है। इन सभी लोगों को आईटीबीपी के एक पृथक केंद्र में रखा गया है। उन्हें चरणबद्ध तरीके से सोमवार सुबह से छुट्टी दी जाएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह पढ़ें...ट्विटर पर उठी अखिलेश यादव का अकाउंट सस्पेंड करने की मांग, जानें पूरा मामला

चिकित्सकों की एक टीम ने शुक्रवार को यहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के पृथक केंद्र से इन सभी लोगों के नमूने एकत्र किए थे। आईटीबीपी के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि सभी लोगों के नमूनों की जांच के बाद इस बात की पुष्टि हुई कि इनमें सो कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा उचित चिकित्सा प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल के साथ जारी किए गए परामर्श के आधार पर सभी 406 व्यक्तियों को सोमवार से चरणबद्ध तरीके से छुट्टी दी जाएगी।उल्लेखनीय है कि मंत्रालय ने कहा था कि 15 जनवरी के बाद कोई भी भारतीय चीन से आएगा तो उन्हें एहतियातन पृथक केंद्र में रखा जाएगा।

यह पढ़ें...महाराष्ट्र के पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना को दी चुनौती, बोले-दोबारा चुनाव हो तो हरा देंगे

इधर जापान के डायमंड प्रिंस क्रूज जहाज पर दो और भारतीयों में कोरोनावायरस के लक्षण पॉजीटीव पाए गए हैं। भारतीय दूतावास ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। भारत ने आश्वासन दिया है कि वह कोरोनावायरस के अंतिम परीक्षणों में नेगेटिव पाए जाने पर जहाज पर फंसे सभी भारतीयों को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए हर संभव मदद करेगा। जहाज पर सवार 3,711 लोगों में 132 चालक दल और छह यात्रियों सहित कुल 138 भारतीय थे। रविवार को जहाज पर कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 355 हो गई है। भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि पिछले दो दिनों में डायमंड प्रिंस जहाज पर दो भारतीयों समेत 137 लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण पॉजीटीव पाए गए हैं। जहाज पर उनका उपचार किया जा रहा है। तीन अन्य भारतीय चालक दल के सदस्य का भी उपचार किया जा रहा है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

suman

suman

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!