अभी-अभी रेड अलर्ट! बहुत तेजी से आ रही तबाही, रहें सावधान

महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में कई जगहों पर पिछले कुछ दिनों से बारिश भी हो रही है, जिसका मुख्य कारण अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान ‘क्यार’ है।

SK Gautam
Published on: 27 Oct 2019 2:56 PM IST
अभी-अभी रेड अलर्ट! बहुत तेजी से आ रही तबाही, रहें सावधान
X

मुंबई: तूफ़ान क्यार की रफ्तार धीरे-धीरे तेज़ी पकड़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान क्यार मुंबई से 540 किमी दूर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में और सलालाह (ओमान) के 1500 किमी पूर्व में स्थित है। यह 3 घंटे के अंदर चक्रवाती तूफान को और तेज होने की संभावना है। यह अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर ओमान तट की ओर बढ़ने की संभावना है।

ये भी देखें : खट्टर सरकार-2.0 शपथ ग्रहण: उम्मीदों से भरी है दूसरी पारी

महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में कई जगहों पर पिछले कुछ दिनों से बारिश भी हो रही है, जिसका मुख्य कारण अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान ‘क्यार’ है।

तूफ़ान शनिवार सुबह भारत के दक्षिण में रत्नागिरी के तट तक पहुंच गया था। अब जानकारी आ रही है कि चक्रवाती तूफान क्यार आज शाम तक और ज्यादा गंभीर रूप धारण कर सकता है। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान क्यार के चलते भारत के तटवर्ती इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

ये भी देखें : अभी-अभी दर्दनाक हादसा: दिवाली मनाने जा रहे थे लोग, खाई में गिरी कार, 4 की मौत

मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और दक्षिण गुजरात तट के तटों से समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

वहीं, चक्रवाती तूफान क्यार को लेकर भारतीय तटरक्षक बल पूरी तरह से तैनात हैं। तटरक्षक बल ने कहा कि हमने चक्रवात क्यार के मद्देनजर पश्चिमी तट पर खोज और बचाव अभियान तेज कर दिया है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!