TRENDING TAGS :
साइरस मिस्त्री बोले- अगस्ता वेस्टलैंड डील में टाटा संस के डायरेक्टर की थी अहम भूमिका
मुंबई: साइरस मिस्त्री ने रविवार को टाटा संस के निदेशक विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। मिस्त्री ने कहा, '3,600 करोड़ रुपए के अगस्ता वेस्टलैंड डील में विजय सिंह की मुख्य भूमिका थी।' साइरस मिस्त्री के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया, '2010 में 3,600 करोड़ रुपए के वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों के लिए अगस्ता वेस्टलैंड से हुए करार में बतौर रक्षा सचिव विजय सिंह की मुख्य भूमिका थी।'
ये भी पढ़ें ...अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी गिरफ्तार
विजय सिंह ने आरोपों को खारिज किया
मिस्त्री के इस आरोप को विजय सिंह ने खारिज किया। विजय सिंह बोले, 'उनके रिटायर होने के बाद हेलिकॉप्टर डील हुई थी।' गौरतलब है कि हेलिकॉप्टर खरीद डील में 423 करोड़ रुपए की रिश्वतखोरी के आरोप लगने के बाद जनवरी 2014 को यह डील रद्द कर दी गई थी। डील के तहत भारत को 12 हेलिकॉप्टर मिलने थे।
ये भी पढ़ें ...अगस्टा वेस्टलैंड: त्यागी ने कहा- पूर्व PM मनमोहन सिंह के निर्देश पर चौपर की ऊंचाई कम हुई थी
'खुद' के खिलाफ साजिश का भी लगाया आरोप
साइरस मिस्त्री ने विजय सिंह पर खुद को टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से हटाने में रतन टाटा की साजिश का हिस्सा बताया। विजय सिंह टाटा संस के नॉमिनेशंस ऐंड रिम्यूनरेशन कमिटी के सदस्य थे और 28 जून 2016 को मिस्त्री के परफॉर्मेंस पर रिपोर्ट दिया था।
मिस्त्री पर टाटा संस ने भी लगाए थे गंभीर आरोप
गौरतलब है कि मिस्त्री का ये बयान उस वक्त आया है जब रविवार को ही टाटा संस ने भी उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए बयान जारी किया था। टाटा संस ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि मिस्त्री ने चेयरमैन चुने जाने के लिए पैनल को गुमराह किया था।
ये भी पढ़ें ...अगस्टा वेस्टलैंड चॉपर दलाली ने दिलाई बोफोर्स तोप डील की याद
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!