डॉ. कर्ण सिंह से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ, 90वें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिष्ठित राजनेता डॉ. कर्ण सिंह के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की कामना की।

Ashiki
Published on: 9 March 2021 10:07 PM IST
डॉ. कर्ण सिंह से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ, 90वें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
X
डॉ. कर्ण सिंह से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ, 90वें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिष्ठित राजनेता डॉ. कर्ण सिंह के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की कामना की। बता दें, डॉ. कर्ण सिंह 90 वर्ष के हो गए हैं। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनसे मुलाकात कर डॉ. कर्ण सिंह को 90वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें: तीस साल बाद गढ़ के बाहर चुनाव लड़ेंगी ममता, बड़ा सियासी संदेश देने की मंशा

रक्षा मंत्री ने किया ट्वीट

इसके अलावा रक्षा मंत्री ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि देश के वरिष्ठतम नेताओं में एक, डा. कर्ण सिंह जी के जीवन के नब्बे वर्ष पूरे होने पर उन्हें भेंट करके आज अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। अपनी विद्वता के साथ-साथ अपनी सहजता, सरलता के लिए वे सभी राजनीतिक दलों में सम्मान पाते हैं। आगे रक्षा मंत्री ने लिखा, 'मैं उनकी लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।'



बता दें कि डा. कर्ण सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कई वर्षो तक जम्मू कश्मीर के सदर-ए-रियासत रहे हैं। इसके अलावा भारतीय राजनीती, समाज सेवा और कविता की दुनिया में जानी मानी शख्शियत हैं।

ये भी पढ़ें: टूलकिट मामलाः शांतनु-निकिता को 15 तक राहत, दिल्ली पुलिस के सबूत पर्याप्त नहीं?

Ashiki

Ashiki

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!