×

Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: दोपहर एक बजे तक 33.31% हुआ मतदान, मुस्तफाबाद में सबसे ज्यादा वोटिंग

Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की शुरुआत हो गई है। आज, 5 फरवरी, राजधानी दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदान हो रहा है।

Network
Newstrack Network
Published on: 5 Feb 2025 11:46 AM IST (Updated on: 5 Feb 2025 3:08 PM IST)
Delhi Assembly Election 2025 Voting Live
X

Delhi Assembly Election 2025 Voting Live

Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चुनाव में 1.56 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। इस चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में है, जबकि बीजेपी और कांग्रेस भी सत्ता हासिल करने की जद्दोजहद में हैं। बीजेपी पिछले 25 साल से सत्ता से बाहर है, वहीं कांग्रेस 15 साल सत्ता में रहने के बाद पिछले दो चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई। राजधानी में 13,766 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, 35,626 दिल्ली पुलिस के जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। 3,000 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा के इंतजाम हैं। मतदान के दौरान ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।

Live Updates

  • 5 Feb 2025 3:08 PM IST

    CDS जनरल अनिल चौहान ने डाला वोट

    Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने आज कुशक लेन स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "मतदान करना सिर्फ लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल नहीं, बल्कि हमारे नागरिकों की नैतिक जिम्मेदारी भी है। मैं सभी नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि वे आगे आकर अपने मताधिकार का उपयोग करें।"

  • 5 Feb 2025 2:53 PM IST

    दिल्ली पुलिस पर बीजेपी के पक्ष में वोट डालवाने के आरोपों को EC ने बताया झूठा

    बीजेपी के पक्ष में वोट डालने के आरोपों को दिल्ली पुलिस पर EC ने झूठा करार दिया। उत्तर दिल्ली के जिला चुनाव कार्यालय ने ट्वीट किया, "सैनिक विहार में एक पुलिसकर्मी पर एक मतदाता को एक विशेष राजनीतिक दल के पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव डालने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर फ्लाइंग स्क्वॉड (FST) को तुरंत मौके पर भेजा गया। वहां मौजूद राजनीतिक दलों के एजेंटों ने पुष्टि की कि सभी मतदाता स्वतंत्र रूप से मतदान कर रहे थे और वायरल वीडियो पूरी तरह से गलत है।" 



     


  • 5 Feb 2025 2:31 PM IST

    सीलमपुर में एक मतदान केंद्र के बाहर मचा बवाल

    Delhi Assembly Election 2025 Voting Live:  सीलमपुर में एक मतदान केंद्र के बाहर बवाल मच गया। भाजपा ने फर्जी मतदान का आरोप लगाया। इस पर दिल्ली पुलिस का कहना है, "करीब 11:50 बजे, आर्यन पब्लिक स्कूल, जाफराबाद मतदान केंद्र पर सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ने आप उम्मीदवार के खिलाफ फर्जी मतदान का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई। तुरंत पुलिस अधिकारी अतिरिक्त स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत किया। अब सब कुछ नियंत्रण में है। अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।"

  • 5 Feb 2025 2:16 PM IST

    भाजपा नेता कैलाश गहलोत ने डाला वोट

    Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: बिजवासन से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने परिवार समेत डाला वोट। वोट डालने बाद गहलोत ने कहा, यहां वोट देने आए सभी निवासियों ने कहा कि इस बार हम बदलाव चाहते हैं और हम विकसित दिल्ली के लिए वोट कर रहे हैं। मतदाताओं को लगता है कि यहां की व्यवस्थाएं अच्छी हैं और किसी को कोई असुविधा नहीं हो रही है।

  • 5 Feb 2025 2:03 PM IST

    दिल्ली में कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

    Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: जानें दोपहर एक बजे तक कहाँ कितने प्रतिशत पड़े वोट 

    सेंट्रल दिल्ली 29.74

    ईस्ट 33.66

    नई दिल्ली 29.89

    उत्तर दिल्ली 32.44

    उत्तर पूर्व दिल्ली 39.51

    उत्तर पश्चिम दिल्ली 33.17

    शाहदरा 35.81

    दक्षिल दिल्ली 32.67

    दक्षिण पूर्व दिल्ली 32.27

    दक्षिण पश्चिम दिल्ली 35.44

    पश्चिम दिल्ली 30.87





     


     


  • 5 Feb 2025 1:35 PM IST

    दोपहर 1 बजे तक 33.31% मतदान

    Delhi Voting Percentage: दिल्ली विधानसभा चुनाव के ताजा आंकड़ों की अगर बात करें तो दोपहर 1 बजे तक 33.31% मतदान हुआ है। 



     


  • 5 Feb 2025 1:11 PM IST

    लोकतंत्र को नष्ट करने वालों के खिलाफ करें वोट- संजय सिंह

    Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: आप सांसद संजय सिंह ने वोट डालने के बाद कहा, “मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से बाहर निकलें और लोकतंत्र में हमें मिले सबसे मजबूत अधिकार- वोट के अधिकार का इस्तेमाल करें। बेहतर सुविधाओं के लिए और गुंडागर्दी के खिलाफ, लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ वोट करें।”

  • 5 Feb 2025 1:01 PM IST

    दिल्ली के सीलमपुर और जंगपुरा में मचा बवाल

    Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: दिल्ली में वोटिंग के बीच सीलमपुर और जंगपुरा में बवाल हो गया है। जंगपुरा से आम आदमी पार्टी (AAP) प्रत्याशी मनीष सिसोदिया ने एक बिल्डिंग में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है। सिसोदिया यहां पुलिस से बहस करते हुए भी नजर आए। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने सीलमपुर में फर्जी वोटिंग होने का दावा किया है। बीजेपी का आरोप है कि कुछ महिलाओं ने बुर्के में फर्जी वोटिंग की है। 

  • 5 Feb 2025 12:54 PM IST

    भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत कुमार गौतम ने डाला वोट

    Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: करोल बाग विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत कुमार गौतम ने दिल्ली विधानसभा सीट के लिए मतदान किया है। 

  • 5 Feb 2025 12:50 PM IST

    दिल्ली पुलिस लोगों को वोट डालने से रोक रही

    Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस चिराग दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर लोगों को वोट डालने से रोकने की कोशिश कर रही है। उनका कहना है, "आप चुनाव को प्रभावित करने के लिए सुबह से यहां खड़े हैं। यहां बैरिकेड्स क्यों लगाए गए हैं? दिल्ली पुलिस के किस वरिष्ठ अधिकारी ने उन्हें बैरिकेड्स लगाने के लिए कहा है? यह सब गरीब ग्रामीणों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। जहां भी आम आदमी पार्टी का गढ़ है, वहां पर मालवीय नगर एसीपी और SHO यह सब खुलेआम कर रहे हैं। SHO ने कल रात हमारे निजी परिसरों पर भी छापा मारा। यहां 21,000 लोगों ने वोट डाले। पुलिस चिराग दिल्ली के सभी 17-18 मतदान केंद्रों पर ऐसा कर रही है।" लोग वोट डालने के लिए न तो मेट्रो से आ सकते हैं और न ही सड़कों पर। क्या वीरेंद्र सचदेवा या राष्ट्रपति मुर्मू मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर कार से उतरे थे।"



Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story