TRENDING TAGS :
दिल्ली विधानसभा चुनाव: तीन फरवरी को PM मोदी करेंगे दिल्ली में चुनावी रैली
पीएम मोदी की यह रैली तीन फरवरी को दिल्ली के कड़कड़डूमा के सी.बी.डी. ग्राउंड में होगी । विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद दिल्ली में पीएम मोदी की यह पहली चुनावी रैली है।
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर अब प्रचार अभियान तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार रैली करेंगे है। पीएम मोदी की यह रैली तीन फरवरी को दिल्ली के कड़कड़डूमा के सी.बी.डी. ग्राउंड में होगी । विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद दिल्ली में पीएम मोदी की यह पहली चुनावी रैली है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपनी पूरी ताकत झोंक रही है।
8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे
गौरतलब घी कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। दिल्ली में 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 11 फरवरी को वोटों की गिनती होगी और चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के सामने अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है, तो भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी सत्ता में काबिज होने की जुगत लगा रही हैं।
ये भी देखें : सीएए के समर्थन में भाजपा ने किया घर-घर सम्पर्क
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी भी दिल्ली में चुनावी रैली करेंगे। राहुल गांधी 4 और 5 फरवरी को दो रैलियां कर दिल्ली चुनाव अभियान को धार देने का काम करेंगे। हालांकि राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम अभी तय नहीं हो पाया है।
दिल्ली का चुनावी जंग और शाहीन बाग
दिल्ली में विधानसभा चुनाव उस समय हो रहे हैं, जब शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे हैं। दिल्ली की चुनावी जंग में भी शाहीन बाग चर्चा में बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी शाहीन बाग में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर आम आदमी पार्टी पर लगातार निशाना साध रही है। गुरुवार को जामिया और शनिवार को शाहीन बाग में हुई फायरिंग को लेकर भी विपक्षी दल बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं। विपक्षी दल इन फायरिंग के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
ये भी देखें : AAP नेता संजय सिंह ने कहा- शाहीन बाग के लोगों को वापस लेना चाहिए प्रोटेस्ट
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!