TRENDING TAGS :
जिम से दोस्ती पहुंच रही हैं मौत तक? डाबड़ी मर्डर की तरह ही पहले भी हुआ था मर्डर-सुसाइड
Delhi Dabri Murder Case: दिल्ली के डाबड़ी में बिल्डर की पत्नी की हत्या कर हत्यारे ने सुसाइड कर सनसनी मचा दी है। इन दोनों की दोस्ती एक जिम में हुई थी। कुछ महीने पहले भी एक ऐसा ही मामला दिल्ली में सामने आया था जब जिम ट्रेनर ने एक लड़की की हत्या कर सुसाइड कर लिया।
Delhi Dabri Murder Case: देश की राजधानी दिल्ली में जिम से शुरू हुई दोस्ती मौत तक पहुंच रही है। क्या दोस्ती करने वालों का इरादा दोस्त बना कर उसे मौत के घाट उतारने का है या कुछ और। बात दिल्ली के डाबड़ी इलाके की है। रात के 8 बजे थे। सड़क पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ थी। इसी बीच एक शख्स सरेआम एक महिला पर गोली चला देता है। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच जाता है। वहीं महिला को गोली मारने के बाद ये लड़का वहां से आसानी से फरार हो जाता है और थोड़ी देर में अपने घर पहुंच जाता है और फिर वहां खुद को भी गोली मार लेता है और उसकी भी मौत हो जाती है।
जिम से शुरू दोस्ती मौत पर खत्म
दिल्ली में सरेआम गोली मारने की ये घटना गुरुवार रात को हुई। 40 साल की रेनू नाम की महिला को गोली मारी गई, महिला डाबड़ी की रहने वाली थी और गोली मारने वाला युवक आशीष भी दिल्ली का ही रहने वाला था। रेनू दिल्ली के एक बिल्डर की पत्नी थी। आशीष की रेनू से कुछ सालों से जान पहचान थी। दोनों एक ही जिम में जाते थे। इस बीच जिम करते हुए दोनों के बीच दोस्ती हुई। हालांकि ये बात काफी पुरानी है, लेकिन अब जब आशीष ने रेनू की हत्या कर खुद भी सुसाइड कर लिया तो पुरानी बातें सामने आने लगी हैं।
महिला का कत्ल करने बाद हत्यारे ने किया सुसाइड
आशीष यहां अपने माता-पिता के साथ रहता था। रेनू की हत्या करने के बाद वो सीधा अपने घर पहुंचा और घर की छत पर पहुंचकर वहां उसने खुद को गोली मार ली। बाद में पुलिस की टीम जब उसके घर पहुंची तो पता चला कि आशीष की लाश छत पर पड़ी हुई है। आशीष के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा।
Also Read
दो बच्चों की मां थी रेनू
वहीं दूसरी तरफ रेनू का परिवार भी सदमे में है। रेनू के पति एक बिल्डर हैं और दोनों के दो बच्चे भी हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अब तक हत्या और आत्महत्या के कारणों का कुछ पता नहीं चला है। हां ये जरूर है कि दोनों की दोस्ती काफी पुरानी थी। जिम से शुरू हुई ये दोस्ती मौत तक पहुंच गई।
कीर्ति नगर में भी हुई थी ऐसी ही घटना
कुछ महीने पहले की बता है। दिल्ली के कीर्ति नगर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था जहां एक कमरे में एक लड़के और लड़की की लाश मिली थी। लड़की का शव बेड पर पड़ा हुआ था जबकि लड़के की लाश पंखे से झूल रही थी। इन दोनों की जान पहचान भी जिम से ही हुई थी। लड़का दिल्ली के आनंद पर्वत का रहने वाला था और खुद एक जिम चलाता था। वहीं लड़की अपने परिवार के साथ वेस्ट पटेल नगर में रहती थी, लेकिन कनाडा से पढ़ाई कर रही थी और कुछ दिनों की छुट्टी पर भारत आई हुई थी।
जिम ट्रेनर और एक लड़की लाश कमरे में मिली थी
दरअसल जिम ट्रेनर के साथ इस लड़की की दोस्ती काफी पुरानी थी, परिवार वाले इस बात को जानते थे और इसलिए लड़की को पढ़ाई के लिए कनाडा भेज दिया था। उस दिन लड़की अपने घर से मां को एक फ्रेंड के घर जाने की बात बोलकर निकली थी, लेकिन जब वो देर रात तक घर वापस नहीं लौटी तो परिवार वालों को चिंता हुई। लड़की की फ्रेंड से बात की गई तो उसने लड़के के कीर्ति नगर वाले घर की जानकारी दी। दरअसल कुछ समय से ये लड़का अपने परिवार से अलग कीर्ति नगर में घर लेकर रह रहा था। परिवार वाले जब पुलिस के साथ इस घर में पहुंचे तो नजारा देख कर दंग रह गए। यहां भी जिम से दोस्ती शुरू हुई और मौत पर जाकर खत्म हो हो गई थी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!