फिसल गई दिग्विजय की जुबान, 'भारत अधिकृत कश्मीर' कहकर बने निशाना

By
Published on: 18 Aug 2016 11:53 PM IST
फिसल गई दिग्विजय की जुबान, भारत अधिकृत कश्मीर कहकर बने निशाना
X

नई दिल्लीः कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह की जुबान गुरुवार को एक बार फिर फिसल गई। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को 'भारत अधिकृत कश्मीर' बता दिया। हालांकि, तुरंत सुधार करते हुए उन्होंने ये भी कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। बता दें कि दिग्विजय पहले भी आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कहने पर घिर चुके हैं। जम्मू-कश्मीर पर उनकी जुबान फिसलने पर बीजेपी ने निशाना साधा है।

दिग्विजय ने क्या कहा?

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी को पाक अधिकृत कश्मीर की ज्यादा चिंता है। बलूचिस्तान की चिंता है। उन्हें बधाई देते हैं, लेकिन हिंदुस्तान के कश्मीरियों से बात करने को तैयार नहीं हैं। चाहे पाक अधिकृत कश्मीर हो या भारत अधिकृत कश्मीर। अगर भरोसा कायम करना है तो बातचीत के जरिए हो सकता है। जब मीडिया ने उन्हें भारत अधिकृत कश्मीर के बारे में टोका, तो दिग्विजय ने कहा कि मैंने कहा है कि जो हिंदुस्तान का कश्मीर है।

बीजेपी ने कैसे साधा निशाना?

दिग्विजय सिंह की जुबान फिसलने पर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कांग्रेस पर निशाना साध दिया। वेंकैया ने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर असंवेदनशीलता दिखाई है। कांग्रेस के नेताओं में तालमेल नहीं है। इससे साफ हो जाता है कि कांग्रेस अवसरवाद की राजनीति करती है। वेंकैया ने सवाल दागा कि कांग्रेस आखिर क्यों पाकिस्तान को दोषमुक्त करना चाह रही है?

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!