TRENDING TAGS :
विपक्षी एकता वाली बिहार की रैली से पहले, जानिए देश के अब तक के महाघोटाले
अनुराग शुक्ला
लखनऊ: 'बीजेपी हटाओ देश बचाओ' के नारे के साथ 27 अगस्त को बिहार में विपक्षी एकता वाली रैली हो रही है। वैसे यह रैली तब प्लान की गई, जब नीतीश और लालू की साझा बिहार सरकार की दरकन की पहली झलकियां आम जनता के सामने आने लगी थीं।
अब नीतीश और लालू अलग हैं और मुद्दा है भ्रष्टाचार का। ऐसे में आइए जानते हैं, कि आजादी के बाद अब तक के बड़े घोटाले यानी जो महाघोटाले हैं उनके नाम क्या हैं और वह कितनी राशि के हैं?
ये हैं अब तक के घोटालों की फेहरिस्त ...
आगे की स्लाइड में पढ़ें आजाद भारत का पहला घोटाला अब हुआ था ...
नेहरू के समय में हुआ पहला घोटाला
बता दें, कि आजाद भारत का पहला घोटाला नेहरू के समय में आया था। नेहरू के समय में दो घोटाले सामने आए। एक था जीप घोटाला, जिसमें वी. के. कृष्णमेनन पर आरोप थे कि उन्होंने नियमों और प्रक्रियाओं को दरकिनार कर जीप खरीदने का आर्डर दिया था। वे तब ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त थे। उसमें रकम मात्र 80 लाख रुपए की थी। यह खऱीद 1948 से 1955 के बीच हुई।
दूसरा घोटाला था 'मुदड़ा कांड'
जबकि, दूसरा घोटाला मुदड़ा कांड के रूप में जाना जाता है। कोलकाता के व्यवसायी हरिदास मुदड़ा ने फर्जी शेयर खरीदकर जीवन बीमा को सवा करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद तत्कालीन वित्तमंत्री टी. टी. कृष्णामाचारी को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। यह भ्रष्टाचार पंडित नेहरू के दामाद फिरोज गांधी ने ढूंढा और संसद में उठाया था।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!