TRENDING TAGS :
पांच राज्यों को मिले नए राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला भेजे गए मणिपुर
News : पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मंगलवार को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया।
News : पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मंगलवार को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति भवन ने अपने आदेश में कहा कि पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। बता दें कि असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी भल्ला, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का स्थान लेंगे।
केंद्रीय गृह सचिव के रूप में अजय कुमार भल्ला का कार्यकाल अगस्त में समाप्त हो गया था, उन्हें अगस्त 2019 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। देश के शीर्ष नौकरशाह-कैबिनेट सचिव के बाद माने जाने वाले महत्वपूर्ण पद पर भल्ला का कार्यकाल सबसे लंबा रहा है। उनके स्थान पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गोविंद मोहन ने कार्यभार संभाला है।
पूर्व सेना प्रमुख जनरल विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने 2014 से 2024 तक लोकसभा में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का प्रतिनिधित्व करने के बाद 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा।
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बिहार के नए राज्यपाल हैं। खान की जगह बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है। खान को 2019 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल का राज्यपाल नियुक्त किया था। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार के तत्काल तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने के कदम का समर्थन किया था। शाह बानो मामले को लेकर आरिफ मोहम्मद खान 1986 में राजीव गांधी के नेतृत्व वाली कैबिनेट से बाहर हो गए थे।
राष्ट्रपति ने मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!