TRENDING TAGS :
भारत मे शोक: इस प्रसिद्ध लेखक का हुआ निधन, देश को हुई बड़ी क्षति...
हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और कवि मंगलेश डबराल का बुधवार शाम को निधन हो गया। ख़बरों की माने तो उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ।
हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और कवि मंगलेश डबराल का बुधवार शाम को निधन हो गया। ख़बरों की माने तो उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ। उनकी तबियत पिछले कुछ दिनों से ख़राब चल रही थी। साहित्य आकादमी से पुरस्कृत कवि मंगलेश डबराल नवंबर महीने से ही बीमार चल रहे थे।
सांस लेने में परेशानी
पहले उनका इलाज गाजियाबाद के एक अस्पताल में कराया जा रहा था। सांस लेने में परेशानी आने के बाद उन्हें अस्पताल में भरती कराया गया था। लेकिन उनकी हालत में कोई उदार नहीं देखा गया। बल्कि दिन पर दिन और हालत बिगड़ती गई। बीच में उनकी हालत में सुधार देखा गया था लेकिन कुछ समय बाद फिर उनकी तबियत खराब होने लगी जिसके बाद उन्होंने बुधवार शाम आखरी सांस ली।
यह भी पढ़ें: किताब पढ़ने के शौकीनों के लिए खुशखबरी, रांची के युवकों ने शुरू किया स्टार्टअप
उत्तराखंड के निवासी थे कवि
आपको बता दें, कि मंगलेश डबराल मूलरूप से उत्तराखंड के निवासी थे। उनका जन्म 14 मई 1949 को टिहरी गढ़वाल, के काफलपानी गांव में हुआ था। उनकी शिक्षा-दीक्षा देहरादून में ही हुई थी। दिल्ली में काम करने के बाद मंगलेश डबराल ने मध्यप्रदेश का रुख किया। कहां भोपाल में वह मध्य प्रदेश कला परिषद्, भारत भवन से प्रकाशित होने वाले साहित्यिक त्रैमासिक पूर्वाग्रह में सहायक संपादक रहे। यही नहीं लखनऊ और इलाहाबाद से प्रकाशित होने वाले अमृत प्रभात में भी उन्होंने काम किया था। हाल फिलहाल वह नेशनल बुक ट्रस्ट से जुड़े हुए थे।
ये भी पढ़ें: 64 विदेशी राजदूत भारत में: वैक्सीन का जायजा, देश की काबलियत पर कही ये बात
यह भी पढ़ें: खत्म होने वाला है इंतजार: भारत में इन तीन वैक्सीन को मिल सकती है मंजूरी
दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!