TRENDING TAGS :
बड़ी खबर: मुंबई की लोकल ट्रेन में आग लगने से मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार हादसे में अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में पहले शॉर्ट सक्रिट हुआ और फिर तेजी से आग फैल गई।
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आज सुबह 9.33 बजे एक लोकल ट्रेन में आग लग गई। हादसे के समय ट्रेन नवी मुंबई स्टेशन पर खड़ी थी।
जानकारी के अनुसार हादसे में अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में पहले शॉर्ट सक्रिट हुआ और फिर तेजी से आग फैल गई।
ये भी पढ़ें— बनेगा विश्व रिकॉर्ड: 1,400 किलोमीटर तक लगातार लगाए जाएंगे पेड़
बता दें कि यह ट्रेन पनवेल की तरफ जा रही थी। हादसे के बाद नवी मुंबई से पनवेल की ओर जाने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया था। आग की खबर लगते ही रेलवे अधिकारी और अग्निशमन दल के कर्मचारी आग की सूचना पर स्टेशन पहुंच गए थे।
ये भी पढ़ें— मिली बड़ी कामयाबी: अलकायदा का इंडिया चीफ आसिम उमर मारा गया
वहीं आग लगने के कुछ ही देर बाद इस पर काबू पा लिया गया। इसके थोड़ी ही देर बाद पनवेल की तरफ जाने वाली ट्रेनाें को भी रवाना कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार आग के चलते थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित हुआ था लेकिन जल्द ही उसे ठीक कर दिया गया। फिलहाल अब स्थिति और यातायात सामान्य है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!