TRENDING TAGS :
पूर्व PM मनमोहन सिंह की हालत बिगड़ी, सीने में दर्द के बाद AIIMS में भर्ती
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। मनमोहन सिंह को सीन में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है।
नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। मनमोहन सिंह को सीन में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री को शाम 8 बजकर 45 मिनट पर AIIMS में भर्ती कराया गया है। उन्हें AIIMS के कार्डियो थोरासिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर्स उनकी जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें...यात्रीगण ध्यान दें! 12 मई से कर सकेंगे ट्रेन का सफर, बस करना होगा ये काम
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के करीबी सूत्रों ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। उनका कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। एम्स के डॉक्टर मनमोहन सिंह का उपचार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें...कोरोना पर भारत को मिली बड़ी सफलता, जांच के लिए तैयार की स्वदेशी किट ‘एलीसा’
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अस्वस्थ होने की जानकारी के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवारज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ करें और दीर्घायु प्रदान करें।
यह भी पढ़ें...लॉकडाउन के बाद कैसे चलेंगी ट्रेनें! रेलवे की ये है बड़ी तैयारी
तो वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने उनके स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अस्वस्थ होने की अभी जानकारी मिली। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
बता दें कि मनमोहन सिंह देश के 13वें प्रधानमंत्री रहे हैं। मई 2004 से लेकर मई 2014 तक लगातार 10 साल मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री रहे हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!