एक दुल्हन के 4 दूल्हेः इतनी बारातें देख पुलिस भी हैरान, शादी के लिए सब पहुंचे थाने

दूल्हे घंटों संस्था और दुल्हन पक्ष के लोगों को फोन मिलाते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद पीड़ित अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंच गए।

Newstrack
Published on: 29 March 2021 7:59 PM IST
एक दुल्हन के 4 दूल्हेः इतनी बारातें देख पुलिस भी हैरान, शादी के लिए सब पहुंचे थाने
X
एक दुल्हन के 4 दूल्हेः

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही दूल्हन से शादी करने के लिए चार दूल्हे उसके घर पहुंच गए। लेकिन न तो वहां पर दुल्हन मिली,न ही ससुरालवाले और न ही शादी कराने वाली संस्था के लोग। जिससे परेशान होकर दूल्हे पुलिस के पास पहुंच गए। आइये जानते है क्या है पूरा मामला।

शादी के नाम पर लाखों की ठगी

जानकारी के मुताबिक, भोपाल में शगुन जन कल्याण सेवा समिति नाम की संस्था लोगों की शादी करवाने के नाम पर लाखों की ठगी करती है। जहां इस समिति ने चार दूल्हों को एक ही दिन यानी 25 मार्च को शादी कराने का वादा किया। यह संस्था गरीब लड़कियों की शादी करने के बहाने ठगी का पूरा गिरोह चलाती है। और लड़की पक्ष को लड़के भी दिखाती है जिसके लिए यह लड़के वालों से 20 हजार रुपये भी वसूलते। वहीं, जब शादी का दिन आता तो यह लड़कीवालों से कहते कि लड़के वालों ने शादी से इंकार कर दिया।

ये भी देखिये: पुलिस ने लगाया चूहों पर ऐसा आरोप, सुनने वाले रह गए दंग, आप भी हो जाएंगे हैरान

एक दुल्हन के लिए चार दूल्हे

हर बार की तरह इस बार भी एक ही तारीख 25 मार्च को अलग-अलग दूल्हों को बुला लिया। वहीं दूल्हों के वहां पहुंचने पर कोई नहीं मिला। दूल्हे घंटों संस्था और दुल्हन पक्ष के लोगों को फोन मिलाते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद पीड़ित अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंच गए।

पुलिस ने दर्ज किया केस

कोलार टीआई चन्द्रभान ने बताया कि, शहर की एक संस्था शगुन जन कल्याण सेवा समिति के नाम पर चार अलग-अलग लोगों की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें शादी कराने को लेकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

जाने पीड़ित ने क्या बताया

इसी मामले में भिंड के एक पीड़ित केशव ने बताया कि उन्हें सबसे पहले एक बस स्टैंड पर यह पर्चा मिला। फिर उसने पर्चे पर लिखे नंबर पर कॉल किया तो किसी रोशनी तिवारी नाम की महिला ने उनसे बात की और ऑफिस बुलाया।

16 जनवरी को जब वह ऑफिस पहुंचे तो उन्हें एक 25 वर्षीय लड़की दिखाई गई। इसके बाद रिश्ता तय हो गया, रोशनी ने लड़की को अपनी बेटी बताया। वहीं समिति ने शादी कराने के नाम पर 20 हजार रुपये लिए।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!