TRENDING TAGS :
आसमान से हुई सोने की बारिश: लूटने वालों की लगी भीड़, सब हो गए मालामाल
सूरत शहर के एक गांव में सोने की बरसात हुई। इस दौरान सोना बीनने के लिए घर से निकल कर सड़क पर पहुंच रहे हैं। दरअसल बीती रात से सूरत हवाई अड्डे के पास स्थित डुम्मस गांव में लोगों को कुछ ऐसी चीजें मिल रही हैं जो दिखने में बिल्कुल सोने जैसी दिखाई देती है।
नई दिल्ली: सोने का दाम आसमान छू रहे हैं। सोना महंगा होने की वजह से आम लोगों से दूर होता जा रहा है। फिर भारत में सोने की लोकप्रियता उतनी ही हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे। गुजरात के सूरत शहर के एक गावं में सोने की बारिश हुई है।
दरअसल सूरत शहर के एक गांव में सोने की बरसात हुई। इस दौरान सोना बीनने के लिए घर से निकल कर सड़क पर पहुंच रहे हैं। दरअसल बीती रात से सूरत हवाई अड्डे के पास स्थित डुम्मस गांव में लोगों को कुछ ऐसी चीजें मिल रही हैं जो दिखने में बिल्कुल सोने जैसी दिखाई देती है।
सोना पाने के लिए लगी भीड़
सोने जैसी नजर आने वाली ये धातु क्या है इसका अभी पता नहीं चल पाया है और ये आस पास की झाड़ियों में कहां से पहुंची इसकी भी जानकारी नहीं है। लेकिन ये जिसके भी हाथ लग रहा है वो इसे सोना समझ कर अपने साथ लेकर घर जा रहा है।
ये भी पढ़ें...बिहार की राजनीति का बड़ा सितारा हुआ दुनिया से लुप्त, ऐसा रहा सियासी सफर
गांव में सोना मिलने की बात जैसे आग फैलती वैसे फैल गई। लोग सोना पाने के लिए डुम्मस गांव जुटने लगे। ऐसी स्थिति है कि यहां तक की रात के समय लोग यहां टॉर्च लेकर सोना ढूंढ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय कुछ लोग यहां से पैदल जा रहे थे उसी दौरान उन्हें ये चमकने वाली वस्तु मिली।
ये भी पढ़ें...पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, ISI को भेजता था ये जरूरी सूचनाएं, जानकर हो जाएंगे दंग
उन्होंने गांव के बाकी लोगों को इस बारे में बतायाऔर यहां पर लोग इस सोने जैसी चमकने वाली चीज को ढूंढने के लिए चल पड़े। कुछ लोगों ने बताया कि ये चमचमाती चीज सोना है या पीतल इसके बारे में किसी को जनाकरी नहीं है, तो वहीं कुछ लोग इसे सोना मान कर यहां खोज रहे हैं।
ये भी पढ़ें...LPG के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर: अब जान लें ये नियम, आपको होगा फायदा
यहां सोना की तलाश कर रहे एक शख्स ने बताया कि कल रात कुछ लोगों ने सोना पाया था। इसके बाद सभी को धीरे-धीरे इसकी जानकारी हो गई। उसने बताया कि वह भी यहां सोना ढूंढने के लिए आया है। उसने बताया कि लेकिन उसे अभी तक कुछ मिला नहीं है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि ये सोना है या फिर पीतल इस बारे में अभी तक किसी को पता नहीं है। लेकिन लोग अब सोना खोजने के लिए बड़ी संख्या यहां आ रहे हैं।
दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!