TRENDING TAGS :
Haryana Road Accident: नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बिखरी लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने लोगों को कुचला, 7 की मौत
Haryana Road Accident: हरियाणा के नूंह में एक बड़ा रोड एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई।
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर बिखरी लाशें
Haryana Road Accident: हरियाणा के नूंह जिले में शनिवार को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने सफाई कार्य में जुटे 10-11 सफाईकर्मचारियों को कुचल दिया, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में सभी महिलाएं शामिल हैं। वहीं एक शख्स ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। एक्सप्रेसवे पर हुआ यह हादसा काफी भयानक है, हर तरफ लाशें बिखरी पड़ी हैं। कुछ शवों के 2 टुकड़े तक हो गए।
कैसे हुआ भीषण सड़क हादसा?
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ यह हादसा फिरोजपुर झिरका थानाक्षेत्र के इब्राहिम बास गांव के पास हुई है। यहां सुबह करीब 10 बजे के आसपास सफाई कर्मचारी सफाई कार्य में जुटे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार में पिकअप आई और लगभग 10-11 कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गई। इस भीषण हादसे में 6 सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें सभी महिलाएं शामिल हैं।
इस सड़क हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। आसपास के लोग कर्मचारियों की चीखें सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी और हादसे में घायल 5 लोगों को अस्पताल पहुंचवाने में मदद की। हालांकि, इनमें से एक शख्स ने इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया। अभी 4 घायलों का इलाज जारी है।
जांच में जुटी पुलिस
हादसे के कुछ देर बाद ही पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सड़क पर लाशें बिखरी पड़ी थी, कुछ शवों के 2 टुकड़े हो गए, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हादसा कितना भयानक था। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है और पिकअप चालक की खोज में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, वह CCTV फुटेज सहित अन्य सबूतों की मदद से हादसे के बारे में जांच करेगी। वहीं प्रशासन ने फिलहाल घटनास्थल को खाली कराया है और एक्सप्रेसवे पर यातायात को नियंत्रित किया है।