Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में लू का प्रकोप शुरू, दक्षिण भारत में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Aaj Ka Mausam: उत्तरी भारत में गर्मी का कहर रोजाना बढ़ता चला जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने तो कई राज्यों में लू का अलर्ट तक जारी कर दिया है।

Newstrack          -         Network
Published on: 9 April 2025 6:50 AM IST (Updated on: 9 April 2025 6:51 AM IST)
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: देश के उत्तरी हिस्सों में गर्मी का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में लू की चेतावनी जारी की है। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों में लू का असर देखने को मिल रहा है।

राजस्थान में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

राजस्थान के बाड़मेर जिले ने गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोमवार को यहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा। इसी के साथ पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में लू की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग ने इस क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जोकि अत्यधिक गर्मी और स्वास्थ्य जोखिम को दर्शाता है।

दिल्ली और एनसीआर में भी हालात गंभीर

देश की राजधानी दिल्ली में भी गर्मी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। सोमवार को दिल्ली में इस मौसम की पहली लू चली और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कई इलाकों में भी तापमान असामान्य रूप से बढ़ा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 10 अप्रैल तक दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में लू का असर बना रहेगा। पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में रात का तापमान भी अधिक रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्म रातों का सामना करना पड़ सकता है।

बारिश से दक्षिण भारत में राहत

वहीं दूसरी ओर, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में मौसम राहत लेकर आया है। 9 और 10 अप्रैल को तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इससे इन इलाकों में तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!