TRENDING TAGS :
हिमाचल : ठाकुर मंत्रिमंडल के 12 मंत्रियों में से 5 दागी तो 8 करोड़पति
शिमला : हिमाचल प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने हिमाचल प्रदेश राज्य विधानसभा 2017 से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित सभी 12 मंत्रियों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है। जिसमें कई चौकानें वाली जानकारी सामने आई हैं।
आपराधिक पृष्ठभूमि वाले मंत्री
5 (42%) मंत्रियों ने स्वयं के खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।
वित्तीय पृष्ठभूमि
करोड़पति मंत्री: 12 मंत्रियों में से 8 (67%) करोड़पति हैं।
औसत संपत्ति : 12 मंत्रियों की औसत संपत्ति 7.77 करोड़ रुपये है।
उच्चतम संपत्ति वाले मंत्री : अनिल शर्मा हैं, जिनकी संपत्ति 40.24 करोड़ रुपये है। जबकि बिक्रम सिंह ने सबसे कम घोषित की है। उनके पास सिर्फ 74.63 लाख रुपये की संपत्ति है।
देनदारी : कुल 9 (75%) मंत्रियों ने अपनी देनदारियों को घोषित किया है। जिनमें से सबसे अधिक देनदारियों वाले मंत्री मंडी निर्वाचन क्षेत्र के अनिल शर्मा हैं।
उच्च आय वाले मंत्री : धरमपुर से सीट महेंद्र सिंह ने उच्चतम आय की घोषणा की है। जबकि उन्होंने अपने आय का स्रोत नहीं घोषित किया है।
मंत्रियों की शिक्षा : 3 (25%) मंत्रियों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता को 12 वीं पास घोषित किया। जबकि 8 (67%) स्नातक हैं या उच्च डिग्री हैं। 1 (8%) मंत्री ने डॉक्टरेट के रूप में अपनी शैक्षिक योग्यता घोषित कर दी है। ऐसे 4 (33%) मंत्री हैं। जिनकी उम्र 61 से 70 साल के बीच है।
महिला मंत्री: 12 मंत्रियों में से केवल एक महिला है।
तस्वीरों के जरिए आकड़ें देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!