VIDEO: पिता-चाचा ने बेटी को मारा चाकू, गाय ने की बचाने की कोशिश

By
Published on: 13 May 2016 8:56 PM IST
VIDEO: पिता-चाचा ने बेटी को मारा चाकू, गाय ने की बचाने की कोशिश
X

ग्वालियर: जिले के बानमौर इलाके में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। परिवार के खिलाफ जाकर एक लड़के के साथ चले जाने के चलते पिता और चाचा ने लड़की को चाकू से गोदकर मार डाला। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

गांव के लड़के के साथ चली गई थी

-बानमौर के पहाड़ी गांव में रहने वाले कल्याण गुर्जर की बेटी सीमा फरवरी में गांव के ही एक लड़के सोनू गुर्जर के साथ भाग गई थी।

-पिता ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में कराई थी।

-पुलिस ने लड़की को खोजकर नारी निकेतन भेज दिया था।

-तब से वह ग्वालियर के शांति निकेतन में रह रही थी।

पिता और चाचा लेने आए थे

-शुक्रवार सुबह कल्याण अपने भाई लाखन को लेकर आश्रम पहुंचा।

-उसने सीमा से कहा कि वह घर चले, वे उसकी शादी करवा देंगे।

-सीमा ने पिता के साथ जाने से मना कर दिया और कहा कि यदि शादी होगी तो आश्रम से ही।

चाकुओं से किया हमला

-लड़की के ना करने पर उसके पिता और चाचा ने आश्रम में ही सीमा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

-सीमा की मौके पर ही मौत हो गई।

-सीमा की हत्या करने के बाद पिता और चाचा वहां से फरार हो गए।

गाय ने की बचाने की कोशिश

-सीमा को जानलेवा हमले से बचाने के लिए आश्रम में रहने वाले प्रेमबाबू शिवहरे आए।

-लेकिन उन्हें भी कल्याण ने घायल कर दिया।

-जब कल्याण बाबा पर हमला कर रहा था, तो आश्रम की एक गाय ने उस पर जोरदार हमला किया।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!