TRENDING TAGS :
चीन की हार: पूर्वी लद्दाख में पीछे हटने को तैयार, ऐसे हुआ राजी
लद्दाख सीमा विवाद में आखिरकार भारत चीन के बीच सुलह हो गयी है। शुक्रवार को राजनयिक स्तर की बातचीत के बाद चीन पूर्वी लद्दाख में पीछे हटने को तैयार हो गया है।
नई दिल्ली: लद्दाख सीमा विवाद में आखिरकार भारत चीन के बीच सुलह हो गयी है। दोनों देशों के बीच शुक्रवार को राजनयिक स्तर की बातचीत के बाद चीन पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास से पीछे हटने को तैयार हो गया है। बता दें कि दोनों देशों की सेनाएं सीमा पर शांति कायम रखने के लिए अपने अपने स्थान से पीछे हटेंगी। इसके पहले विवाद बढ़ने पर दोनों देशों ने अपने सैनिकों की तैनाती सीमा पर बढ़ा दी थी।
गलवान में सैनिकों के बीच झड़प से बढ़ा था तनाव
भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख की गलवान घाटी पर 15 जून को झड़प हो गयी थी। जिसमे 20 भारतीय जवान शहीद हो गए। इसके बाद से दोनों देशों के बीच विवाद बढ़ गया। सीमा पर तनाव भी बढ़ गया।
पूर्वी लद्दाख में पीछे हटने को तैयार चीनी सेना
दोनों देशों ने अपने सैनिकों की तैनाती पूर्वी लद्दाख में और अधिक कर दी। इस विवाद को लेकर सैन्य और प्रशासनिक स्तर पर बैठके हुईं। बातचीत हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला।
ये भी पढ़ेंःभारत नहीं, अमेरिका और चीन में होगा युद्ध! ट्रंप ने लिए ये 7 बड़े फैसले
अजीत डोभाल ने की थी चीन से बात
हालांकि बाद में सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने चीन संग फोन पर करीब 3 घण्टे सीमा विवाद पर चर्चा की। जिसके बाद चीनी सैनिक गलवान में चेकपोस्ट 14 से पीछे हट गए।
भारत-चीन अधिकारियों के बीच बैठक
वहीं शुक्रवार को दोनों देशों के बीच ऑनलाइन बातचीत हुई। जिसमें भारत की तरफ से ज्वाइंट सेक्रटरी (पूर्वी एशिया) और चीन की ओर से विदेश मंत्रालय के अधिकारी शामिल हुए।
ये भी पढ़ेंःचीन के लिए अंतरिक्ष में जगह नहीं, रॉकेट हुआ ब्लास्ट, दो सैटेलाइट नष्ट
दोनों देशों के बीच बनी सहमति
दोनों देशों के बीच सहमति बनी को सीमा पर शांति और अंतराष्ट्रीय सम्बन्धों को मजबूत बनाये रखने के लिए भारत और चीन की सेनाएं पीछे हटेंगी।
भारत चीन के साथ वार्ता को लेकर आश्वस्त
इस बारे में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बैठक से पहले कहा कि भारत चीन संग वार्ता के जरिए मतभेदों के समाधान को लेकर आश्वस्त है और सीमा क्षेत्रों में अमन-चैन बनाए रखने की आवश्यकता को समझता है।
देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!