TRENDING TAGS :
बढ़ने वाली है ठंड: इस दिन से सर्द होगा मौसम, ठिठुरने को हो जाएंगे मजबूर
ठंडी हवाओं ने उत्तर की ओर रुख किया है। ऐसे में सिहरन बढ़ गयी है। रातों अधिक सर्द हो गयी है। भोपाल में न्यूनतम पारा 11.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
लखनऊ: दिसम्बर आते ही तापमान कम हो गया और सर्द हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी। साल के आखिरी महीने का पहला दिन यानी आज के इलाकों में सबसे कम तापमान वाला दिन बना। मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान आठ डिग्री तक दर्ज किया गया।
ठंडी हवाओं ने उत्तर की ओर रुख किया
दरअसल, ठंडी हवाओं ने उत्तर की ओर रुख किया है। ऐसे में सिहरन बढ़ गयी है। रातों अधिक सर्द हो गयी है। भोपाल में न्यूनतम पारा 11.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। बता दें कि भोपाल में अधिकतम तापमान 28.6, इंदौर में 29.0, जबलपुर में 28.1 और ग्वालियर में 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
ये भी पढ़ेंः Yahoo पर सबसे ज्यादा सर्च किए ये फेमस चेहरे, टाॅप पर हैं रिया और सुशांत
यूपी-हरियाणा में सर्द हुई रातें
मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने जानकारी दी कि हरियाणा और उससे लगे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऊपरी हवा का चक्रवात बन रहा है, ऐसे में हवा का रुख पूर्वी होने लगा। जिसकी वजह से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी थी। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। इससे ठंड का असर बढ़ने लगा है।
ये भी पढ़ेंः लव जिहाद या छल विवाहः निकाह की मजबूरी क्यों, इसे समझना बहुत जरूरी
उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी बढ़ जाएगी
इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के चार दिसंबर तक उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। ऐसे में असर ये पड़ेगा कि उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी बढ़ जाएगी, जिससे ठंडी हवाएं मौसम को सर्द करेंगी। वातावरण में इससे नमी बढ़ने के साथ ही बादल छा सकते हैं। माना जा रहा है कि इस वजह से कई क्षेत्रों में बारिश होने की भी संभावना है।
दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!