TRENDING TAGS :
सावधान! रेलवे ने रद्द की 240 ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट
आए दिन लगातार ट्रेनें रद्द करने की ख़बरें आ जाती हैं। ऐसे ही आज 9 अक्टूबर बुधवार को भारतीय रेल ने विभिन्न कारणों से 240 ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं।
नई दिल्ली: आए दिन लगातार ट्रेनें रद्द करने की ख़बरें आ जाती हैं। ऐसे ही आज 9 अक्टूबर बुधवार को भारतीय रेल ने विभिन्न कारणों से 240 ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं। इन ट्रेनों में 05105 गोरखपुर-बस्ती, 08014 मिदनापुर-खड़गपुर, 06578 बांसवाड़ी-व्हाइटफील्ड, 06574 होसुर-बांसवाड़ी, 06571 बांसवाड़ी-होसुर, 12126 पुणे जं-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं और 14218 चंडीगढ़-प्रयाग घाट को जाने वाली ट्रेनें हैं।
ये भी देखें:मिली बड़ी कामयाबी: अलकायदा का इंडिया चीफ आसिम उमर मारा गया
भारतीय रेलवे ने इसके अलावा 110 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द कर रखी हैं। इनमें 11029 छ.शिवाजी टर्मिनस-पुणे जं, 12632 तंबरम-चेन्नई ईजीएम, 12701 छ.शिवाजी टर्मिनस-पुणे जं, 17318 लोकमान्य तिलक-पुणे जं, 18008 संतरागाछी-शालीमार, 19151 गांधीधाम-भुज जं आदि शामिल हैं।
ये भी देखें:बनेगा विश्व रिकॉर्ड: 1,400 किलोमीटर तक लगातार लगाए जाएंगे पेड़
हम आपको बताएं रद्द की गयी कुछ गाड़ियों के नाम, जबकि नीचे हम इन्हीं से जुड़ी कुछ और ट्रेनों की लिस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। अधिक जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!