झारखंड में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद

झारखंड के बेरमो और दुमका विधानसभा सीट पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हीरा लाल मंडल के मुताबिक दुमका में 65.27 प्रतिशत और बेरमो में 60.20 फीसद वोटिंग हुई है। बेरमो में सुबह 7 बजे से लेकर 4 बजे तक और दुमका में प्रातः 7 बजे से लेकर संध्या 5 बजे तक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

Newstrack
Published on: 3 Nov 2020 10:20 PM IST
झारखंड में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद
X
झारखंड के बेरमो और दुमका विधानसभा सीट पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया है। इस दौरान किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली।

रांची: झारखंड के बेरमो और दुमका विधानसभा सीट पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया है। इस दौरान किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हीरा लाल मंडल के मुताबिक दुमका में 65.27 प्रतिशत और बेरमो में 60.20 फीसद वोटिंग हुई है। बेरमो में सुबह 7 बजे से लेकर 4 बजे तक और दुमका में प्रातः 7 बजे से लेकर संध्या 5 बजे तक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

उन्होने बताया कि, दुमका में कुल 368 और बेरमो में 468 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। दुमका में 76 और बेरमो में 87 पोलिंग स्टेशनों पर वेबकास्टिंग की गई। दूसरी तरफ दोनों ही सीटों पर यूपीए और एनडीए गठबंधन ने जीत का दावा किया है। आगामी 10 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। उस दिन जनता जनार्दन का निर्णय सबके सामने होगा।

झामुमो का दुमका में जीत का दावा

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि, दुमका की जनता से पिछले 10 महीने के कार्यकाल पर मुहर लगा दी है। पार्टी उम्मीदवार बसंत सोरेन इसबार रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। उन्होने भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, उप चुनाव में तीन-तीन पूर्व मुख्यमंत्री मोर्चा संभाले हुए थे जिसका फायदा जेएमएम को मिला है।

Jharkhand Morcha

जनता ने बता दिया है कि, तीनों पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड में अप्रासांगिक हो गए हैं। शिबू सोरेन के परिवार पर जिस तरह व्यक्तिगत हमले किए गए उससे झामुमो को फायदा हुआ है। पार्टी भाजपा से एकबार फिर आग्रह करती है कि, 2019 में मिले जनादेश का सम्मान करते हुए एकांतवाश में चला जाए।

ये भी पढ़ें...अब युवाओं को भड़काने में जुटीं महबूबा, 370 की बहाली के लिए दिया ये बयान

Congress

कांग्रेस को बेरमो में जीत का भरोसा

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दूबे ने कहा है कि, बेरमो का चुनाव परिणाम महज़ औपचारिकता है। बेरमो की जनता ने पांच वर्षों से लिए जनादेश दिया था। दुर्भाग्य से राजेंद्र सिंह का निधन हो गया और दोबारा चुनाव कराना पड़ा है। भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि, लॉकडॉन के दौरान बीजेपी नेता घरों में दुबके रहे। जैसे ही उप चुनाव सामने आया भाजपा के नेता सामने आए और चुनाव में गाली गलौज वाली भाषा का प्रयोग करने लगे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर हमला बोलते हुए आलोक दूबे ने कहा कि, केंद्रीय मंत्री रहते हुए अर्जुन मुंडा ने झारखंड के आदिवासियों के लिए कोई काम नहीं किया। बीच-बीच में घूमने के लिए झारखंड आ जाते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता लालकिशोर नाथ शाहदेव ने दुमका और बेरमो की जनता का धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें...तेजस्वी व तेजप्रताप के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंचा जदयू, लगाया ये बड़ा आरोप

BJP

भाजपा को दोनों सीटों पर जीत का यक़ीन

भाजपा को भी बेरमो और दुमका विधानसभा सीट पर जीत का यकीन है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि, दोनों विधानसभा सीटों की जनता ने सरकार के खिलाफ वोट किया है। उन्होने कहा कि, जनता ने राज्य सरकार की वादाख़िलाफ़ी, विकास विरोधी, युवा विरोधी, महिला विरोधी और किसान विरोधी सरकार के विरुद्ध मतदान किया है। पार्टी कार्यालय में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होने कहा कि, इस चुनाव में सरकार का लोकतंत्र विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के खिलाफ जिस तरह देशद्रोह का मुक़दमा दर्ज किया गया उससे जनता में बड़ा आक्रोश है। उन्होने कहा कि, पिछले 10 महीनों में राज्य सरकार ने विकास का कोई भी काम नहीं किया है। ये गठबंधन केवल जनता को धोखा देने के लिए बनाया गया है।

ये भी पढ़ें...उपचुनाव: प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, 10 नवंबर को खुलेगा भाग्य का पिटारा

रांची से शाहनवाज़ की रिपोर्ट

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!