बंगाल में एक और कांड, नाबालिग से रेप के बाद हत्या, लोगों ने फूंकी पुलिस चौकी

Bengal Rape Murder Case: दस साल की नाबालिग बच्ची के साथ रेप और हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने चौकी को आग लगा दी। पुलिस पर जमकर पथराव किया।

Network
Newstrack Network
Published on: 5 Oct 2024 11:17 AM GMT (Updated on: 5 Oct 2024 11:31 AM GMT)
Bengal Rape Murder Case
X

Bengal Rape Murder Case (Pic: Social Media)

Bengal Rape Murder Case: कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के बाद अब बंगाल से एक और मामला सामने आ रहा है। बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर में 10 साल की बच्ची का शव मिला। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि बच्ची शुक्रवार दोपहर से ही गायब थी। आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पास से उसकी लाश बरामद की गई। गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी को आग लगा दी। साथ ही पुलिस के वाहन में तोड़फोड़ और पथराव किया। मामला बढ़ता देख आरएएफएफ को उतारा गया है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आंसू गैस के गोले छोड़े।

कल दोपहर से गायब थी बच्ची

बताया जा रहा है कि बच्ची शुक्रवार को कोचिंग के लिए घर से गई थी। मगर वह वापस घर नहीं लौटी। वह चौथी क्लास में पढ़ती थी। परिजन बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट महिषामारी थाने में दर्ज कराने गए थे। वहां उनकी शिकायत नहीं सुनी गई। उन्हें जयनगर थाना जाने को कहा गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो ऐसी घटना नहीं घटती। शुक्रवार देर रात को बच्ची का शव मिला।

थाने में जमकर तोड़फोड़

बच्ची का शव मिलने के बाद आज सुबह से ही आक्रोशित लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। भीड़ उग्र हो गई। लोगों ने लाठी-डंडों से महिषमारी पुलिस चौकी पर धावा बोल दिया। जमकर तोड़फोड़ की गई। लोगों ने पुलिस कैंप में आग लगा दी। लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस का कहना है कि कई जरूरी दस्तावेज जला दिए गए। पुलिस ने मामला बढ़ता देख आरएएफएफ को तैनात कर दिया। साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागे गए। स्थिति को सामान्य करने की कोशिश जारी है। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

एक आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में एडिशनल एसपी पंवार गोस्वामी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की जांच की जा रही है कि मामले में कितने लोग शामिल थे। उन्होंने कहा कि इलाके में स्थिति सामान्य करने की कोशिश जारी है। आरोपी को लेकर उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। चार घंटे के भीतर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी के अनुसार आरोपी ने गुनाह भी कबूल कर लिया है। दुष्कर्म के बारे में उन्होंने बताया कि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट किया जा सकेगा। फिलहाल मामले में जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story