कृष्ण मुरारी बने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

Rishi
Published on: 2 Jun 2018 8:15 PM IST
कृष्ण मुरारी बने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
X

चंडीगढ़ : न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी ने शनिवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाल लिया। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने शुक्रवार को यहां हरियाणा राजभवन में हुए एक समारोह में न्यायमूर्ति मुरारी को पद की शपथ दिलाई।

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बडनोर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह व अन्य मंत्रियों के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।

ये भी देखें : फिर जले पर नमक ! पेट्रोल, डीजल शनिवार को 9 पैसे सस्ता

न्यायमूर्ति मुरारी का जन्म नौ जुलाई, 1958 को हुआ था। उनके पास कानूनी क्षेत्र में एक लंबा और प्रतिष्ठित करियर है। वकीलों के परिवार से आने वाले मुरारी उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के महासचिव और अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही वह कंपनी मामलों और समेकन मामलों में विशेष पकड़ रखते हैं।

न्यायमूर्ति मुरारी ने सात जनवरी, 2004 को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला था। 18 अगस्त, 2005 को उन्होंने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!