TRENDING TAGS :
चीनी-भारतीय सैनिकों से घिरा LAC, दोनों देशों की सेनाओं के बीच बस इतनी दूरी
लद्दाख में एलएसी पर चीन और भारतीय सैनिकों के बीच हुई हाथापाई के बाद दोनों देशों की सेनाओं ने सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी। गलवान नदी घाटी क्षेत्र में दोनों तरफ सैनिक अपने-अपने क्षेत्रों में कैम्प बना रखे हैं।
नई दिल्ली: LAC पर भारत और चीन के बीच का विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों ने सीमा पर सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी। सैलेलाइट के जरिये एलएसी की एक फोटो सामने आई है, जिसमें सीमा के दोनों ओर से गहन बिल्ड आप नजर आ रहा है। तस्वीर में साफ़ तौर पर भारतीय और चीनी सैनिकों की दो टुकड़ियों के बीच अनुमानित ढाई किलोमीटर की दूरी को देखा जा सकता है।
भारतीय और चीनी सैनिकों की दो टुकड़ियों के बीच लगभग ढाई किलोमीटर की दूरी
लद्दाख में एलएसी पर चीन और भारतीय सैनिकों के बीच हुई हाथापाई के बाद दोनों देशों की सेनाओं ने सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी। गलवान नदी घाटी क्षेत्र में दोनों तरफ सैनिक अपने-अपने क्षेत्रों में कैम्प बना रखे हैं। एक महीने पहले ये विवाद शुरू हुआ, उसके बाद एलएसी में सेना का डेरा दोनों ओर से तैयार किया गया। दोनों देशों के सैनिकों के कैम्प के बीच लगभग ढाई किलोमीटर की दूरी है।
सैनिकों के बीच हाथापाई के बाद से दोनों देशों ने बढ़ाई तैनाती
गौरतलब है कि 5 मई को पैंगोंग झील क्षेत्र में चीनी सैनिकों की भारतीय सैनिकों संग हाथापाई हो गयी थी। जिसके बाद चीन ने यहां तैनाती बढ़ाना शुरू कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रकों में लड कर सामान की आड़ में यहां बड़ी संख्या में चीनी सैनिक पहुंचे और कैम्प लगाने लगे। भारतीय सेना को जब इस बात का पता चला तो वे चौक गए की चीनी सैनिक इतनी ज्यादा संख्या में भारतीय सीमा के पास कैसे आ गए। हालाँकि इसके साथ भारतीय सेना भी सीमा पर एक्टिव हो गयी।
ये भी पढ़ेेंः 70 मिनट चली ऑस्ट्रेलियाई PM संग मोदी की चर्चा, जानिए ऐसी क्या हुई बात
हालाँकि दोनों देशों की सेनाओं के बीच स्थिति सुधारने को लेकर 6 जून को लेफ्टिनेंट जनरल स्तर वार्ता किये जाने की सम्भावना है। भारत और चीन के बीच गतिरोध खत्म करने के लिए ये बैठक की जानी है।
देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!