TRENDING TAGS :
जानिए क्यों गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड पर फेंका रासायनिक पदार्थ
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि युवक स्कूटर चला रहा था और लड़की उसके पीछे बैठी थी। लड़की ने उससे हेल्मेट हटाने को कहा क्योंकि वह इससे परेशान हो रही थी। लड़के ने जब हेल्मेट हटाया तो किसी ने उसके चेहरे पर रासायनिक पदार्थ फेंक दिया।
नयी दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में 19 वर्षीय एक युवती ने अपने ब्वॉयफ्रेंड पर कथित तौर पर ‘रासायनिक पदार्थ’ फेंक दिया। दरअसल लड़की का ब्वॉयफ्रेंड अपने तीन साल के इस संबंध को समाप्त करना चाहता था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इस बारे में डीडीयू अस्पताल ने सूचना दी थी कि किशोरी और उसके ब्वॉयफ्रेंड पर कुछ अज्ञात लोगों ने ‘रासायनिक पदार्थ’ फेंक दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि युवक स्कूटर चला रहा था और लड़की उसके पीछे बैठी थी। लड़की ने उससे हेल्मेट हटाने को कहा क्योंकि वह इससे परेशान हो रही थी। लड़के ने जब हेल्मेट हटाया तो किसी ने उसके चेहरे पर रासायनिक पदार्थ फेंक दिया।
ये भी देखें : CWC 2019: बारिश के कारण फिर रुका मैच, PAK 35 ओवर में 166/6
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने कहा, ‘‘ महिला से जब काफी विस्तार से पूछताछ की गई तो उसने इस मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।’’
आरोपी ने स्वीकार किया कि वह संबंध समाप्त करने के अपने ब्वॉयफ्रेंड की बात से नाराज थी और उसने स्कूटर पर बैठे रहने के दौरान लड़के के चेहरे पर रासायनिक पदार्थ फेंक दिया।
ये भी देखें : कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए 31 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना
अधिकारी ने बताया कि युवती का यह सोचना था कि अगर लड़के का चेहरा खराब हो जाएगा तो उसके पास उससे शादी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा और लड़के को उस पर कोई शक भी नहीं होगा।
(भाषा)
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!