PM मोदी की मन की बात का वाम दलों ने किया विरोध, थाली पीटकर जताया रोष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का वाम दलों से जुड़े विभिन्न सगंठनों ने विरोध किया है। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री मन की बात कर रहे थे तो दूसरी ओर थाली पीटकर उसका विरोध किया जा रहा था।

Monika
Published on: 27 Dec 2020 7:45 PM IST
PM मोदी की मन की बात का वाम दलों ने किया विरोध, थाली पीटकर जताया रोष
X
रांची में मन की बात का वाम दलों ने किया विरोध, थाली पीटकर जताया रोष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का वाम दलों से जुड़े विभिन्न सगंठनों ने विरोध किया है। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री मन की बात कर रहे थे तो दूसरी ओर थाली पीटकर उसका विरोध किया जा रहा था। रांची के अल्बर्ट एक्का चौक में जुटे विभिन्न संगठनों के लोगों ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति पर रोष जताया और कृषकों की मांगों का समर्थन किया। ट्रेड यूनियन, छात्र संगठन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि, बहुत हुआ मन की बात... हमें चाहिए काम की बात।

किसानों के पक्ष में आवाज़

वाम दलों से जुड़े संगठनों ने कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार किसानों की बात सुनने के बजाय कानून को सही साबित करने में जुटी है। एक्टू के भुवनेश्वर केवट ने कहा कि, देश अब मन की बात नहीं सुनना चाहता है। देश की जनता मन की बात से ऊब चुकी है। लिहाजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की बात करें। जन सरोकार की बात करें। भुवनेश्वर केवट ने कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार संवेदनहीन हो चुकी है। यही वजह है कि किसानों की बात को नहीं सुना जा रहा है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और किसान खुले आसमान के नीचे विरोध प्रदर्शन करने को विवश हैं। बावजूद इसके केंद्र सरकार टस से मस नहीं हो रही है।

रांची

ये भी पढ़ें: मौसम का भयानक कहर: कश्मीर में जारी हुआ हाई अलर्ट, संकट बनी बर्फीली हवाएं

भाजपा में बौखलाहट

केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करने जुटे विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने कहा कि, अब स्वयं प्रधानमंत्री किसानों के आंदोलन से निपटने के लिए मोर्चा संभाल रहे हैं। इस क्रम में ग़ैर भाजपा शासित राज्यों को निशाना बनाया जा रहा है। केरल का जिक्र करते हुए वाम नेताओं ने कहा कि, देश का एक मात्र राज्य है जहां स्वामीनाथन कमेटी द्वारा तय रेट पर किसानों से अनाज की ख़रीद की जाती है। इतना ही नहीं सब्जी उत्पादकों को भी एमएसपी के दायरे में लाया गया है। देश के प्रधानमंत्री को झूठ का प्रचार करना शोभा नहीं देता है।

रांची

ये भी पढ़ें:तूल पकड़ रहा शहीद स्थल के उदघाटन का मामला, पहुंचा शासन के दरबार में

भाजपा का किसान पंचायत

कृषि कानूनों के समर्थन में झारखंड भाजपा राज्यभर में किसान पंचायत का आयोजन कर रही है। रांची समेत विभिन्न ज़िलों में प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रांची में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि, विपक्षी पार्टियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर पा रही हैं। यही वजह है कि, झूठ और भ्रम फैला कर किसानों को बरगलाया जा रहा है। झारखंड सरकार भी किसानों के हित सिर्फ बयानबाज़ी कर रही है। धरातल पर कुछ भी नहीं हुआ है। किसानों की कर्जमाफी का केवल घोषणा किया गया है। कृषकों को इसका लाभ अबतक नहीं मिला है।

रिपोर्टर - शाहनवाज़

ये भी पढ़ें : झारखंड से जुड़े अंडरवर्ल्ड के तार, जमशेदपुर से अब्दुल मजीद कुट्टी की गिरफ्तारी

Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!