लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने यूपी में 16 और महाराष्ट्र में 5 उम्मीदवारों की जारी की सूची

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की दूसरी सूची में 16 नाम उत्तर प्रदेश के और 5 महाराष्ट्र के हैं। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को टिकट दिया है। वहीं हाई प्रोफाइल मानी जाने वाली सुल्तानपुर सीट से संजय सिंह को मैदान में उतारा है।

Dharmendra kumar
Published on: 13 March 2019 10:09 PM IST
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने यूपी में 16 और महाराष्ट्र में 5 उम्मीदवारों की जारी की सूची
X

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की दूसरी सूची में 16 नाम उत्तर प्रदेश के और 5 महाराष्ट्र के हैं। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को टिकट दिया है। वहीं हाई प्रोफाइल मानी जाने वाली सुल्तानपुर सीट से संजय सिंह को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें.....ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 35 रनों से हराया, सीरीज पर जमाया कब्जा

पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को कानपुर से मैदान में उतारा गया है। बता दें कि श्रीप्रकाश जायसवाल 2014 के लोकसभा चुनाव में मुरली मनोहर जोशी से चुनाव हार गए थे। वहीं 2014 का चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ने वाली सांसद सावित्री फुले को कांग्रेस ने बहराइच से टिकट दिया है।



यह भी पढ़ें.....चुनाव घोषणा पत्र में होम्योपैथी को शामिल करें राजनीतिक दल: डा.अनुरूद्ध वर्मा

देख के पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को महाराष्ट्र के सोलापुर से टिकट दिया है। इसके अलावा प्रिया दत्त को मुंबई-नॉर्थ सेंट्रल से पार्टी ने मैदान में उतारा है। बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नाना पटोले को नागपुर से टिकट दिया है। वहीं मिलिंद देवड़ा को मुंबई दक्षिण से पार्टी ने उतारा है।

यह भी पढ़ें.....भीमा-कोरेगांव: पुलिस ने कहा- सरकार गिराने की साजिश रच रहे थे गिरफ्तार ऐक्टिविस्ट

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें यूपी के 11 और गुजरात के 4 नाम शामिल थे। रायबरेली से इस बार जहां एक बार फिर पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी लड़ेंगी तो वहीं अमेठी से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा निर्मल खत्री, आर पी एन सिंह, सलमान खुर्शीद, इमरान मसूद, अनु टंडन, जितिन प्रसाद के नाम भी पहली सूची में शामिल थे।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!