मध्य प्रदेश चुनाव : अखिलेश बोले- कांग्रेस-भाजपा में फर्क नहीं है

मध्य प्रदेश में जनपद छतरपुर के राजनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के पक्ष में आज चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस-भाजपा में फर्क नही है।

Rishi
Published on: 25 Nov 2018 9:28 PM IST
मध्य प्रदेश चुनाव : अखिलेश बोले- कांग्रेस-भाजपा में फर्क नहीं है
X

छतरपुर : मध्य प्रदेश में जनपद छतरपुर के राजनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के पक्ष में आज चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस-भाजपा में फर्क नही है। आज की कांग्रेस गांधी जी की विचारधारा वाली कांग्रेस पार्टी नहीं है। आज की कांग्रेस ने तो देश को गलत रास्ता दिखाया है। कांग्रेस-भाजपा की नीतियां एवं कार्यक्रम एक है। जनता की समस्याओं के समाधान में उनकी रूचि नहीं है। भाजपा-कांग्रेस दोनो विकास की बात नहीं करती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि मतदाता वोट डालने के मौके का इंतजार कर रहें है। इस राजनगर क्षेत्र में जहां विरासत का चुनाव है वहीं समाजवादी के मान सम्मान का भी सवाल है। इस क्षेत्र के प्रत्याशी के परिवार का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान रहा है। यहां से पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी के पुत्र नितिन चतुर्वेदी बंटी भैया समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी है। कांग्रेस में कुछ बचा नहीं है। कांग्रेस से पुराना हिसाब किताब भी करना है। यहां सब परिस्थितियां हमारे प्रत्याशी बंटी भइया के पक्ष में है।

यादव ने कहा कि सन 2014 में मंहगाई कम करने का वादा किया गया था। किन्तु मंहगाई बढ़ गई। घरेलू गैस के दाम हजार रूपए तक हो गए। डीजल-पेट्रोल सब मंहगा हो गया। डालर ऊपर, रूपया नीचे चला गया। नोटबंदी से कालाधन कहां खत्म हुआ? प्रधानमंत्री जी तमाम देशों में घूम आए वहां किसान आत्महत्या नहीं करते। अपने देश में भाजपा के चार साल के षासन में 40 हजार किसानो ने आत्महत्या कर ली,उनकी कोई मदद नहीं हुई। उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार ने किसान की मृृत्यु पर 5 लाख की मदद की आगे 10 लाख रूपए देने का इरादा है। बेकारी से नौजवान परेशान है। भाजपा धोखा दे रही है।

पूर्व सीएम ने कहा कि यह न्याय का युद्ध है। यहां महाभारत सीरियल के अर्जुन हमारे साथ है और भगवान कृष्ण को मानने वाले लोग भी यहां भारी संख्या में है। ऐेसे में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देकर इस युद्ध में विजयी बनाइये। उन्होने मतदाताओं से साइकिल चुनाव निशान पर बटन दबाने की अपील की।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमें परिवर्तन का रास्ता दिखाना है। डा. लोहिया और जयप्रकाश ने कांग्रेस छोड़ी थी तब समाजवादी आंदोलन बढ़ा था। आज मध्यप्रदेश में वही स्थिति है। हम उनके रास्ते पर चल रहे है। उत्तर प्रदेश में जनहित की तमाम योजनाएं शुरू हुई थी। मध्य प्रदेश की जनता को साढ़े चार साल केंद्र की सरकार में और 15 साल की राज्य सरकार में क्या मिला? जनता परेशान है और इनसे छुटकारा चाहती है। जनसभा को पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!