महिंद्रा ग्रुप में बदलाव! अब चेयरमेन नहीं रहेंगे आनंद महिंद्रा, जानिए क्यों?

  देश की नंबर वन व्हिकल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की तरफ खबर है कि  एक अप्रैल 2020 से महिंद्रा समूह के चेयरमैन पद से आनंद महिंद्रा हट जाएंगे। महिंद्रा समूह की तरफ से शुक्रवार को एक बयान में बताया गया। पवन गोयनका एक अप्रैल से एमडी और चीफ एक्जक्यूटिव अधिकारी होंगे।

suman
Published on: 20 Dec 2019 10:30 PM IST
महिंद्रा ग्रुप में बदलाव! अब चेयरमेन नहीं रहेंगे आनंद महिंद्रा, जानिए क्यों?
X

नई दिल्ली देश की नंबर वन व्हिकल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की तरफ खबर है कि एक अप्रैल 2020 से महिंद्रा समूह के चेयरमैन पद से आनंद महिंद्रा हट जाएंगे। महिंद्रा समूह की तरफ से शुक्रवार को एक बयान में बताया गया। पवन गोयनका एक अप्रैल से एमडी और चीफ एक्जक्यूटिव अधिकारी होंगे। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को जानकारी दी। 1 अप्रैल 2021 से अनीश शाह कंपनी के नए सीईओ और एमडी होंगे।

यह पढ़ें...NRC: सुलझ गई गुत्थी, यहां जानें किसे माना जायेगा भारत का नागरिक

अब ये होंगे एमडी

उससे पहले, पवन कुमार गोयनका को दोबारा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। गोयनका को एक साल के लिए कंपनी के सीईओ पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है, जो एक अप्रैल, 2020 से प्रभावी होगा। गोयनका के बाद कंपनी के सीईओ पद की कमान अनीश शाह संभालेंगे, जो फिलहाल महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में ग्रुप प्रेजिडेंट (स्ट्रैटेजी) हैं। सीईओ के रूप में उनका कार्यकाल 1 अप्रैल 2021 से शुरू होगा। शाह 1 अप्रैल, 2020 से कंपनी के सीएफओ पद की कमान भी संभालेंगे, जिस पद पर अभी वी. एस. पार्थशास्त्री हैं। सीईओ के रूप में शाह का कार्यकाल 31 मार्च, 2015 तक चार वर्षों का होगा।

अनिश शाह को कंपनी का पूर्णकालिक निदेशक भी नियुक्त किया गया है और वह अगले वित्त वर्ष से एक साल के लिए कंपनी के डेप्युटी मैनेजिंग डायरेक्टर पद की भी कमान संभालेंगे। पार्थशास्त्री को 1 अप्रैल, 2020 से कोई नया पद दिया जाएगा, जिसके बारे में फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है।

कंपनी के मौजूदा प्रेजिडेंट (फार्म इक्विपमेंट सेक्टर) राजेश जेजुरीकार को ऑटोमोटिव ऐंड फॉर्म सेक्टर्स के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। इनका कार्यकाल चार साल का होगा और यह 1 अप्रैल, 2020 से प्रभावी होगा।

यह पढ़ें...NRC: सुलझ गई गुत्थी, यहां जानें किसे माना जायेगा भारत का नागरिक



आनंद महिंद्रा ने इस साल संभाली थी कमान

आनंद महिंद्रा को अगस्त 2012 में महिंद्रा ग्रुप का चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद नवंबर 2016 में उन्हें महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लिमिटेड का एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनाया गया। आनंद महिंद्रा की पढाई हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से हुई है। 64 साल के आनंद महिंद्रा का जन्म 1 मई 1955 को हरीश महिंद्रा और इंदिरा महिंद्रा की संतान के रूप में बॉम्बे (अब मुंबई) में हुआ था। वह ग्रुप के संस्थापक जगदीश चंद्र महिंद्रा के पोते हैं। आनंद महिंद्रा की दो बहने हैं अनुजा शर्मा और राधिका नाथ हैं।

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि नेतृत्व में बदलाव की योजना की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इससे गुड गवर्नेंस के लिए हमारी प्रतिबद्धता पता चलती है। ट्वीट में उन्होंने कहा कि मैं बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी का आभारी हूं, जिन्होंने एक साल तक कड़ी मेहनत कर योजना तैयार की।

suman

suman

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!