TRENDING TAGS :
Manipur: महिलाओं से दरिंदगी मामले में 4 अरेस्ट, CM बीरेन सिंह बोले- किसी को नहीं बख्शेंगे, गवर्नर ने DGP को दिए निर्देश
Manipur Violence: मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (ST) दर्जा दिए जाने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में 3 मई को रैली निकाली गई थी। इस रैली के बाद से राज्य में हिंसा भड़क गई। इस बीच महिलाओं के साथ 'क्रूरता' का एक वीडियो सामने आया, जिससे देश गुस्से से उबल रहा है।
Manipur Violence : मणिपुर में दो जनजातीय महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और उत्पीड़न के खौफनाक वीडियो से देशभर में गुस्सा है। संसद से सड़क तक इस घटना पर लोगों का रोष देखने को मिला। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के कांगपोकपी जिले (Kangpokpi District) के इस वायरल वीडियो में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाली भीड़ में शामिल चार आरोपियों को गुरुवार (20 जुलाई) को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
मणिपुर सरकार इस वीभत्स वारदात का वीडियो सामने आते ही एक्शन मोड में नजर आ रही है। राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम नेताओं ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पुलिस से सख्त एक्शन को कहा गया है। पुलिस एक ऑपरेशन के तहत आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। नतीजा सामने है गुरुवार सुबह से देर शाम तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
CM बोले- किसी को भी नहीं बख्शेंगे
मणिपुर में महिलाओं से दरिंदगी मामले में चार लोगों को दबोचे जाने के बाद मणिपुर सरकार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (CM N. Biren Singh) ने कहा है कि, 'किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए वीडियो के आधार पर सभी आरोपियों को चिन्हित किए जाने और जल्द पकड़े जाने की बात कही। इससे पहले, मणिपुर के मुख्यमंत्री ने इस घटना को मानवता के लिए क्राइम बताया था।
'आरोपियों को मृत्युदंड दिलाने का प्रयास करेंगे'
मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा, 'जैसे ही वीडियो हमारे संज्ञान में आया, हमने एक मिनट भी जाया नहीं किया। अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। सीएम ने कहा कि कोई दोषी नहीं बचेगा। मामले की जांच जारी है। सीएम पहले ही कह चुके हैं कि, वह सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। मृत्युदंड दिलाने का प्रयास भी करेंगे।'
मणिपुर की गवर्नर ने ली मामले की जानकारी
मणिपुर की बेटियों के साथ इस हृदय विदारक घटना की जानकारी गवर्नर अनुसुइया उइके (Governor Anusuiya Uikey) ने ली। उन्होंने कहा, 'ये घटना निंदनीय है। मैंने पुलिस महानिदेशक (DGP) को बुलाया था। उन्हें सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। राज्यपाल उइके ने कहा, मैंने उनसे (डीजीपी) पूछा जिस थाने में इस घटना की FIR दर्ज हुई थी, वहां कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अगर पुलिस वाले दोषी पाए गए, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।'
जरूरत पड़ने पर पीड़ितों को मिलेगी विशेष सुरक्षा
मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा, 'एक मंच पर, एक साथ सब बैठें और अपनी मांगें रखें। बातचीत से ही मणिपुर समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा, हिंसा से किसी का लाभ नहीं होता। बातचीत से ही समाधान संभव है। राज्यपाल ने राज्य के डीजीपी से जरूरत पड़ने पर पीड़ितों को विशेष सुरक्षा देने को भी कहा।'
मणिपुर में विरोध प्रदर्शन
इस घटना के विरोध में गुरुवार को मणिपुर में विरोध-प्रदर्शन निकाला गया। इंडिजीनियस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। आपको बता दें, ये घटना 4 मई, 2023 की है। जिसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उपद्रवियों की भीड़ दो महिलाओं को नग्न कर ले जा रही है। इस दौरान उनके निजी अंगों को भी लोग छू रहे हैं। आरोप है कि महिलाओं के साथ गैंगरेप भी हुआ है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!