TRENDING TAGS :
Delhi elections: टिकट के लिए बीजेपी में लगी दिग्गजों की लाइन! सांसद, पूर्व मंत्री समेत जानिए कौन-कौन कर रहे दावेदारी?
Delhi elections: प्रधानमंत्री की आज दिल्ली में हुई रैली के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी और तेज हो गई है। बीजेपी से टिकट मांगने वालों की भी लंबी कतार है। टिकट की दौड़ में पूर्व सांसद, पूर्व मंत्र सहित कई नेता आपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
Delhi Assembly Elections 2025: सांकेतिक तस्वीर (Pic - Social Media)
Delhi elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों के तारीखों का ऐलान कभी हो सकता है। जहां आम आदमी पार्टी ने विधानसभा की सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है तो वहीं भाजपा जल्द ही अपने उम्मीदवारों का ऐलान करने वाली है। आज यानी शुक्रवार को पीएम मोदी ने दिल्ली में बड़ी रैली की और विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही बीजेपी की ओर से पीएम मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। माना जा रहा है कि बीजेपी एक-दो दिनों में अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है।
भाजपा में टिकट मांगने वालों की लंबी लाइन है। पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, सांसद, पूर्व मेयर, पार्टी के कई पदाधिकारी समेत कई दिग्गज और बाहर से आए नेता टिकट की दोवेदारी कर रहे हैं।
बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति जल्द ही उम्मदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है। उम्मीदवरों के नाम पर अंतिम मुहर केंद्रीय चुनाव समिति ही लेगी। सूत्रों की मानें तो राज्य चुनाव समिति ने दिल्ली की हर एक सीट के लिए 3 से 4 संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर ली है।
हर्षवर्धन और लेखी भी दावेदार
सूत्रों की मानें तो टिकट मांगने वालों में कई दिग्गज नेता शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर और पूर्व सांसद मीनाक्षी लेखी कस्तूरबा नगर से टिकट की दावेदारी पेश कर रही हैं।
प्रवेश वर्मा पहले से ही ठोंक रहे हैं दावेदारी
पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा पश्चिम दिल्ली से सांसद रहे हैं। वे भी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। सूत्रों की मानें तो उन्होंने पहले ही दावा किया है कि राष्ट्रीय नेताओं ने उन्हें नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से तैयारी करने के लिए कहा है। बाता दें कि 2013 से इस सीट से अरविंद केजरीवाल जीतते आ रहे हैं। इस बार यहां से बीजेपी प्रवेश वर्मा का अपना उम्मीदवार बना सकती है।
रमेश बिधूड़ी भी कतार में
दक्षिण दिल्ली के सांसद रहे रमेश बिधूड़ी भी विधानसभा चुनाव चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रहे हैं। वे मुख्यमंत्री आतिशी के कालकाजी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी ने आतिशी को कालकाजी सीट से ही मैदान में उतारा है।
सतीश उपाध्याय भी उतरने के मूड में
भाजपा में टिकट मांगने वालों की लंबी लाइन है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और महापौर विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांग रहे हैं। मालवीय नगर विधानसभा सीट से दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय दावेदारी पेश कर रहे हैं।
दो पूर्व महापौर भी लड़ना चाहते हैं चुनाव
कई पूर्व महापौर भी टिकट की दावेदारी पेश कर रहे हैं। उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर रवींद्र गुप्ता सदर बाजार सीट से प्रबल दावेदारों में से एक हैं। वहीं एक अन्य पूर्व महापौर जय प्रकाश भी टिकट की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं। जय प्रकाश 2020 के चुनावों में आप के सोमदत्त से यह सीट हार गए थे।
ये भी हैं रेस में
अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा मादीपुर आरक्षित सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना भी वीरेंद्र बब्बर के साथ मोती नगर सीट से प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
जोर चुनाव जीतने पर
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट मांगने वालों की लाइन भले ही लंबी हो। लेकिन पार्टी उसे को टिकट देना चाहती है जो जीतने का दम रखता हो। भाजपा के लिए इस बार का चुनाव वैसे भी काफी महत्वपूर्ण है वह 1998 से दिल्ली की सत्ता से बाहर है। इस बार भाजपा जीत के लिए एड़ी चोटी का दम लगाने के मूड में है। आम आदमी पार्टी ने लगातार दो विधानसभा चुनावों 2015 और 2020 में प्रचंड जीत दर्ज कर सत्ता में आई। इस बार भाजपा हर हाल में इस दिल्ली चुनाव में जीत के लिए जोर लगा रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!