TRENDING TAGS :
चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद MHRD ने तीन विश्वविद्यालयों के कुलपति नियुक्त किये
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को तीन विश्वविद्यालों के कुलपति नियुक्त किये। इन नियुक्तियों से पहले चुनाव आयोग ने इसके लिए मंजू
नयी दिल्ली: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को तीन विश्वविद्यालों के कुलपति नियुक्त किये। इन नियुक्तियों से पहले चुनाव आयोग ने इसके लिए मंजूरी दी क्योंकि लोकसभा चुनाव के कारण फिलहाल आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू हैं।
यह भी पढ़ें....World University Ranking 2018: इंडियन लॉ यूनिवर्सिटी को टॉप 100 में भी नहीं मिला स्था
ये तीन विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया, मोतिहारी के महात्मा गांधी गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय और वर्धा के महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय हैं।
यह भी पढ़ें....एचआरडी मंत्रालय रिपोर्ट: देश के 150 जिलों में केवी व 50 में नहीं हैं नवोदय विद्यालय
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,‘‘नजमा अख्तर को जामिया का कुलपति नियुक्त किया गया है जबकि संजीव शर्मा और रजनीश कुमार शुक्ला के नामों को मोतिहारी केंद्रीय विश्वविद्यालय और वर्धा महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के इस शीर्ष पद के लिए मंजूरी दी गयी है।’’
यह भी पढ़ें....केंद्रीय विश्वविद्यालयों में खाली पड़े 5,606 पदों पर भर्ती जल्द: एचआरडी मंत्रालय
वैसे ऐसे वक्त में किसी नियुक्ति की इजाजत नहीं होती है लेकिन मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने यह दलील देते हुए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी कि आदर्श आचार संहिता के लागू होने से पहले ही चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गयी थी।
(भाषा)
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!