TRENDING TAGS :
मणिपुर में फिर हिंसा! उग्रवादियों ने दो पुलिस चौकी समेत 70 घर फूंके
Manipur Violence: मणिपुर के जिरीबाम इलाके में हिंसा का मामला सामने आया है। उग्रवादियों ने एक ही समुदाय के करीब 70 से अधिक घर जला दिये।
Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर हिंसा देखी जा रही है। दरअसल, मणिपुर के जिरीबाम जिले में उग्रवादियों ने आज यानी शनिवार को एक समुदाय के 70 से अधिक घर जला दिए। साथ ही उग्रवादियों ने दो पुलिस चौकियों, वन विभाग के कार्यालय में भी आग लगा दी। हिंसा के बाद जिरीबाम के एसपी का ट्रांसफर कर दिया गया है। सुरक्षाकर्मियों की सहायता के लिए 70 से अधिक राज्य पुलिस कमांडो की टुकड़ी को इंफाल से जिरीबाम भेजा गया है। इसके अलावा क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनात की गई है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि लगभग मैतेयी समुदाय के 239 लोगों को बीते दिन यानी शुक्रवार को जिले के खेल परिसर में बनाए गए राहत शिविर में ले जाया गया है। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।
वन विभाग के ऑफिस में भी आगजनी
वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, उग्रवादियों ने लमताई खुनौ, डिबोंग खुनौ, नुनखाल और बेगरा गांवों में 70 से अधिक घरों में आग लगा दी। आज सुबह उग्रवादियों ने जिरीमुख और चोटो बेकरा की पुलिस चौकियों और वन विभाग के गोआखाल कार्यालय में भी आगजनी की। आगजनी की घटना के कुछ घंटों बाद मणिपुर सरकार ने जिरीबाम के एसपी ए. घनश्याम शर्मा का ट्रांसफर कर दिया।
जिरीबाम में कर्फ्यू लागू
पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज के अतिरिक्त निदेशक के रूप में कार्यरत एम. प्रदीप सिंह अब जिरीबाम जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगे। जानकारी के अनुसार, जिरीबाम इलाके में उग्रवादियों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या के बाद यह हिंसा भड़की है। गुरुवार रात जिरीबाम में सोइबाम सरतकुमार सिंह का शव मिला था। शव पर जख्म के कई निशान थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। फिलहाल, जिरीबाम और आसपास के तामेंगलोंग जिलों में अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। भीतरी मणिपुर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजाम ने इस हिंसा को लेकर कहा कि राज्य सरकार से जिरीबाम जिले के लोगों के जीवन की रक्षा करने का आग्रह किया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!