3 नवंबर तक लॉकडाउन: सरकार ने किया एलान, यहां लगा दिया प्रतिबंध...

मिजोरम में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दोबारा लॉकडाउन लागू करने के एलान किया गया है। कल सुबह 4:30 बजे से तीन नवंबर की सुबह 4:30 बजे तक के लिए लॉकडाउन लागू रहेगा।

Shivani
Published on: 26 Oct 2020 9:51 PM IST
3 नवंबर तक लॉकडाउन: सरकार ने किया एलान, यहां लगा दिया प्रतिबंध...
X

लखनऊ: कोरोना संकट के बीच मार्च में सम्पूर्ण लॉकडाउन का एलान हुआ, जिसके बाद महामारी का प्रसार होने से रोकने के लिए हर तरह की सेवा और सुविधाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क की अनिवार्यता, समेत कई नियम आवश्यक कर दिए गए। हलांकि अब सरकार धीरे धीरे अनलॉक की प्रक्रिया के तहत सभी प्रतिबंधित सेवाओं को दोबारा शुरू कर रही हैं। लेकिन इन सब के बीच मिजोरम की राजधानी आइजोल में कल यानी मंगलवार से लॉकडाउन का एलान कर दिया गया है।

मिजोरम में कल से लॉकडाउन

दरअसल, मिजोरम में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दोबारा लॉकडाउन लागू करने के एलान किया गया है। कल सुबह 4:30 बजे से तीन नवंबर की सुबह 4:30 बजे तक के लिए लॉकडाउन लागू रहेगा। ये प्रतिबंध मिजोरम की राजधानी आइजोल के नगर निगम क्षेत्र में रहेगा। मुख्यमंत्री की सहमति केे बाद यह फैसला लिया गया। इस बारे में मिजोरम सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि कल से इलाके को पूरी तरिके से बंद कर दिया जाएगा।



रहेगी ये पाबंदी:

इलाके को सील कर दिया गया है।

घर से निकलने पर पाबंदी रहेगी

धार्मिक सभाओं और अन्य बड़ी सामाजिक सभाओं पर पाबंदी है।

जिम, मॉल, पार्क, सिनेमा हॉल आदि सब बंद रहेंगे

जरुरी सामानों की दुकाने खुली रहेंगी।

corona-testing

दस साल से कम और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का बाहर निकलने पर रोक रहेगी।

गर्भवती महिलाओ को भी घर से निकलने को मना किया गया है।

स्कूल, कोचिंग सेंटर, मंदिर, आदि भी बंद रहेंगे।

कार्यालयों में सीमित कर्मचारी ही उपस्थित हो सकेंगे।

इस दौरान मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरुरी रहेगा।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!