मणिपुर के नए CM: 15 वर्षों में तय किया फुटबॉल ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास तक का सफर

एन बिरेन सिंह मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री होंगे। राजनीति में आने से पहले वह एक फुटबॉल खिलाड़ी और फिर पत्रकार के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। उनका राजनीतिक जीवन 2002 में शुरू हुआ, जब वह राज्य की 8वीं विधानसभा में चुन कर पहुंचे।

zafar
Published on: 14 March 2017 8:32 PM IST
मणिपुर के नए CM: 15 वर्षों में तय किया फुटबॉल ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास तक का सफर
X

इंफाल: मणिपुर में नॉन्गथॉम्बम बिरेन सिंह बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें सर्व सम्मति से मणिपुर के भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुन लिया गया है। इससे पहले सोमवार को बीजेपी ने राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला से मिलकर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

बदले की रास्ते

बिरेन सिंह मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री हैं।

राजनीति में आने से पहले वह एक फुटबॉल खिलाड़ी और फिर पत्रकार के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

उनका राजनीतिक जीवन 2002 में शुरू हुआ, जब वह राज्य की 8वीं विधानसभा में चुन कर पहुंचे।

उन्होंने अपने गृह क्षेत्र हेंगैंग से डेमोक्रेटिक रिवॉल्यूशनरी पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था।

बिरेन सिंह ने बाद में डीआरपीपी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गये।

बिरेन को 2003 में ही मंत्री बनने का मौका मिल गया और उन्होंने विजिलेंस के राज्य मंत्री के रूप में पद संभाल लिया।

2007 में बिरेन एक बार फिर हेंगैंग से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गये

बिरेन सिंह को सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, युवा और खेल मंत्रालय का कार्यभार सौंप दिया गया।

आखिरकार मुख्यमंत्री आवास

2012 के चुनाव में बिरेन सिंह लगातार तीसरी बार विधायक बने।

2016 में उन्होंने मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ बगावत की और विधानसभा के साथ ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद ही उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली और 2017 में विधानसभा पहुंचने के बाद विधानमंडल दल के नेता भी चुन लिये गये।

zafar

zafar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!