TRENDING TAGS :
रिहा करो जाधव को : मनसे का उग्र प्रदर्शन, फाड़े पाकिस्तानी झंडे
मुंबई : पड़ोसी देश पाकिस्तान में मौत की सजा का सामना कर रहे कुलभूषण जाधव के समर्थन में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने प्रदर्शन किया। मनसे की मांग है कि उन्हें तत्काल रिहा किया जाए। जाधव निर्दोष हैं, पाकिस्तान को उन्हें रिहा कर देना चाहिए।
दादार में हुए इस विरोध प्रदर्शन में मनसे कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी झंडे फाड़े और उन्हें जलाने की कोशिश की। वहीँ जाधव के आवास के बाहर भी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। जाधव सांगली के रहने वाले हैं।
ये भी देखें :यूपी में जल्द ही शुरू होगा विधायकों का प्रशिक्षण, लोकसभा अध्यक्ष ने दी स्वीकृति
पाकिस्तान की इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल ने भारतीय जासूस जाधव को मौत की सजा सुनाई है।
जाधव को 3 मार्च 2016 को बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया गया था और पाकिस्तान दावा कर रहा है कि जाधव हुसैन मुबारक पटेल के नाम से वहां रह रहे थे। जाधव को पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
वहीँ भारत ने चेतावनी देते हुए कहा है अगर जाधव को फांसी दी जाती है तो पाकिस्तान को द्विपक्षीय संबंधों के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!