TRENDING TAGS :
Super Sunday: मोदी की टीम में शामिल हो सकते हैं ये 9 नए चेहरे
नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी कैबिनेट का तीसरा विस्तार और फेरबदल रविवार सुबह 10.30 बजे होना है। ख़बरों के मुताबिक इस फेरबदल में 9 मंत्री शपथ लेंगे। सूत्रों के मुताबिक कलराज मिश्र को बिहार का राज्यपाल बनाया जा सकता है। ऐसा उनकी नाराजगी के चलते निर्णय लिया गया है। वहीँ बाकी के इस्तीफा देने वाले मंत्रियों को संगठन में स्थान दिया जाएगा। सहयोगी दलों को इसमें कोई स्थान नहीं मिलने वाला।
केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ ही पेट्रोलियम राज्य मंत्री धर्मेद्र प्रधान को प्रमोशन मिलने की पूरी उम्मीद है। इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल सकता है।
सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के अंदर रक्षा मंत्री को लेकर उहापोह की स्थिति है। इसके लिए ओम प्रकाश माथुर, सुरेश प्रभु, नरेंद्र सिंह तोमर व पियूष गोयल के नाम शामिल हैं।
मोदी कैबिनेट में संभावित नए मंत्रियो में है 4 पूर्व ब्यूरोक्रेट
राजकुमार सिंह 1975 बैच के पूर्व आईएएस थे, वे भारत के गृह सचिव भी रह चुके है।
हरदीप पूरी 1974 बैच के आईएफएस थे।
सत्यपाल सिंह पूर्व आईपीएस है और महाराष्ट्र के पुलिस आयुक्त रह चुके है।
अल्फाेन्स कन्ननथानम पूर्व आईएसएस है वे दिल्ली विकास प्राधिकरण के चीफ रह चुके है।
ये भी देखें:नीतीश बताएं, बाढ़ 2 पैर वाले चूहों या 4 पैर वाले चूहों की वजह से आई : लालू
1.अश्विनी कुमार चौबे (बिहार)
2. राजकुमार सिंह, पूर्व गृह सचिव (बिहार)
3. शिव प्रताप शुक्ल (यूपी)
4. वीरेंद्र कुमार (मध्यप्रदेश)
5.अनंत कुमार हेगडे (कर्नाटक)
6. हरदीप सिंह पुरी (सीनियर ब्यूरोक्रेट)
7.गजेंद्र सिंह शेखावत (राजस्थान)
8. सत्यपाल सिंह, पूर्व कमिश्नर, मुंबई (यूपी)
9. अल्फाेन्स कन्ननथानम, पूर्व चीफ डीडीए (केरल)
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!