TRENDING TAGS :
बिहार में बाढ़ का तांडव: 65.37 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, 41 की मौत
पटना: बिहार में बाढ़ का तांडव जारी है। बाढ़ से मरने वालों की संख्या 41 तक पहुंच गई है। इसकी पुष्टि आपदा प्रवंधन विभाग ने की है। बताया जा रहा है कि राज्य के 12 जिलों के 65.37 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
बाढ़ की वजह से अररिया में 20 तो किशनगंज में 5, पूर्वी चंपारण ने 3, पश्चिमी चंपारण में 3, दरभंगा में 3, सीतामढ़ी में 6 और मधुबनी में एक व्यक्ति मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, 12 जिलों के 84 प्रखंड के 889 पंचायत के 65.37 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से अब तक एक लाख 82 हजार 420 लोग निकाले गए हैं। इनमें से 48,120 लोगों को 254 राहत शिविरों में रखा गया है। बाढ़ का ऐसा रौद्र रूप राज्य के लोगों ने 1987 और उससे पहले भी नहीं देखा होगा। बाढ़ की तबाही का मंजर सोमवार (14 अगस्त) को भी जारी रहा।
एक साथ हजारों की संख्या में लोगों का पलायन दिल दहलाने वाला है। लोग अपने घरों को छोड़ने को विवश हैं। रविवार को घरों, दुकानों, कार्यालयों में घुसा पानी कम नहीं हुआ था। सुबह दस-ग्यारह बजे तक कुछ इलाकों में पानी कम जरूर हुआ था। लेकिन पानी के बढ़ने और घटने की स्थिति ऐसी थी कि लोग इसे राहत नहीं मान रहे थे।
बढ़ वाले इलाकों में लोग छतों पर रहने को विवश हैं। हालांकि, सोमवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। धूप के कारण लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। दूसरी ओर, प्रशासनिक टीम कहीं नहीं होने के कारण लोगों में गुस्सा भी दिखा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!