विशेष अदालत से विजय माल्या भगोड़ा घोषित, संपत्ति जब्त करने के आदेश

By
Published on: 29 July 2016 7:46 PM IST
विशेष अदालत से विजय माल्या भगोड़ा घोषित, संपत्ति जब्त करने के आदेश
X

मुंबई: मुंबई की एक विशेष अदालत ने कर्ज नहीं चुकाने के मामले में कारोबारी विजय माल्या को भगोड़ा घोषित कर दिया है। शुक्रवार को बैंकों के कर्ज नहीं चुकाने मामले में विशेष अदालत ने ये फैसला सुनाया। गौरतलब है कि कोर्ट ने माल्या को शुक्रवार शाम 5 बजे तक हाजिर होने का वक्त दिया था। इसके लिए अखबारों में विज्ञापन भी दिया गया था, लेकिन माल्या पेश नहीं हुए। आखिरकार कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें ...निर्भया गैंगरेप: दोषियों के वकील ने कहा-साबित करो तो दूंगा 10 लाख इनाम

ये रहा घटनाक्रम :-

-गौरतलब है कि लगातार समन के बावजूद विजय माल्या कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे।

-इसके बाद विशेष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को माल्या की बाकी संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया।

-ईडी अब नए सिरे से माल्या की तमाम संपत्तियों की जब्ती की कार्रवाई को अंजाम देगा।

-प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि भारत में माल्या की जो भी संपत्ति है अब उसे जब्त किया जाएगा।

-विशेष अदालत ने इस पर सहमति जताई कि माल्या फरार हो गए हैं।

ये भी पढ़ें ...दरोगा भर्ती में क्षैतिज आरक्षण वाले अभ्यर्थी होंगे बाहर : हाईकोर्ट

मार्च महीने से हैं फरार

-उल्लेखनीय है कि माल्या पर कई बैंकों के करीब 9 हजार करोड़ रुपए बकाया है।

-वह फिलहाल ब्रिटेन में हैं।

-माल्या बीते मार्च महीने में एक व्यावसायिक दौरे पर ब्रिटेन के लिए रवाना हुए थे।

-उसके बाद से वो अब तक लौटकर नहीं आए हैं।

-वहीं प्रवर्तन निदेशालय भारत माल्या के प्रत्यर्पण की कोशिशों में जुटा है।

ये भी पढ़ें ...HC: याचिका में पूछा- पोलियो नियंत्रण हो सकता है तो जनसंख्या क्यों नहीं

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!