नेपाल भारत से लगी सीमा सील की जानें क्यों

बुधवार सुबह छह बजे अचानक नेपाल की ओर जाने वाले वाहनों को अधिकारियों ने रोक दिया। नेपालगंज के कस्टम प्रमुख शांतिराज निरौला ने बताया कि नेपाल में बजट आ रहा है। इसलिए भारतीय वाहनों को रोका गया है।

SK Gautam
Published on: 29 May 2019 11:54 PM IST
नेपाल भारत से लगी सीमा सील की जानें क्यों
X

बहराइच : भारत-नेपाल सीमा पर रुपईडीहा में बुधवार को नेपाल में भारतीय वाहनों का प्रवेश ठप कर दिया गया। आठ घंटे भारतीय सीमा में वाहन खड़े रहे। तकरीबन चार किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई। मालवाहक वाहन ही नहीं दो पहिया व चार पहिया वाहन भी रोके गए थे। बजट पेश होने के कारण नेपाली अधिकारियों ने यह कार्रवाई की।

बुधवार सुबह छह बजे अचानक नेपाल की ओर जाने वाले वाहनों को अधिकारियों ने रोक दिया। नेपालगंज के कस्टम प्रमुख शांतिराज निरौला ने बताया कि नेपाल में बजट आ रहा है। इसलिए भारतीय वाहनों को रोका गया है।

ये भी देखें :नेशनल इन्स्टीट्यूट रैंकिंग में पीजीआई को मिला चौथा स्थान

उन्होंने बताया कि भारत से नेपाल जाने वाले टैंकर, कंटेनर, दो पहिया व चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया। अपरान्ह दाे बजे नेपाल के अधिकारियों ने वाहनों के प्रवेश पर रोक हटाई।

उसके बाद वाहन जा सके। नेपाल के जमुनहा थाना क्षेत्र के इंचार्ज बसंत कुमार बसनेत से वाहन चालकों की झड़प भी हुई। रुपईडीहा एसएसबी बीओपी इंचार्ज अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नेपाल के अधिकारियों ने भारतीय वाहनों को रोकने के लिए कहा था। दो बजे के बाद आवागमन बहाल करा दिया गया है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!