TRENDING TAGS :
दिल्ली के लोगों के लिए खुशखबरी, यहां 560 मीटर लंबे पुल का निर्माण शुरू
दिल्ली में बढ़ते जाम को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। केजरीवाल सरकार के निर्देश पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यमुना नदी पर 5वें मेट्रो पुल का प्रारंभिक निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
नई दिल्ली: दिल्ली में बढ़ते जाम को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। केजरीवाल सरकार के निर्देश पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यमुना नदी पर 5वें मेट्रो पुल का प्रारंभिक निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
इन पुल का निर्माण दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत किया जा रहा है। गौर करने वाली बात ये कि ये पुल मजलिस पार्क -मौजपुर कॉरिडोर पर आ रहा है।
अगर यहां पर ये पुल बन जाता है तो इस पुल के बनने से मेट्रो यातायात की सुविधाएं सुगम और ज्यादा आसान हो जाएंगी। बताया जा रहा है कि ये पुल 560 मीटर लंबा होगा। बताते चलें कि वर्तमान में यमुना नदी पर दिल्ली मेट्रो के चार पुल हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली मेट्रो रेल कोरपोरेशन को बीते महीने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पुल के निर्माण की मंजूरी दी थी। ट्रिब्यूनल ने पुल के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए थे।
पथरीली जमीन होने की वजह से पुल के निर्माण में पाइलिंग प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है। साथ ही तकनीकी लिहाज से कई नए प्रयोग किए जाएंगे ताकि 560 मीटर लंबे इस पुल में आठ स्पैन, नौ पिलर से पुल निर्माण को नया रूप दिया जा सके।
इस बनने वाले पुल की ऊंचाई सिग्नेचर ब्रिज और वजीराबाद पुल के बीच की होगी। इससे तीनों पुलों के बीच मेट्रो के झूलने का आभास यात्रियों को होगा।
मेट्रो की फाइल फोटो
ये भी पढ़ें… अटल जी की पुण्यतिथि: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि देते हुए किया याद
तुगलकाबाद-एरोसिटी मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू
मालूम हो कि 14 अगस्त को ही ये खबर आई थी कि दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत तुगलकाबाद-एरोसिटी मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
तुगलकाबाद- एरोसिटी मेट्रो कॉरिडोर में 15 मेट्रो स्टेशन बनाये जाएंगे। इसके लिए दिल्ली मेट्रो ने संगम विहार से साकेत-जी तक चार एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों का निर्माण करने के लिए निर्माण कार्य का अनुबंध किया है। इसके तहत संगम विहार, खानपुर-देवली, अंबेडकर नगर और साकेत-जी मेट्रो स्टेशन का निर्माण होगा। ये सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे।
ये भी पढ़ें…खूबसूरत वैज्ञानिक की कुर्बानी: वैक्सीन के लिए उठाया बड़ा कदम, दुनिया कर रही सलाम
दिल्ली फ्लाईओवर की फाइल फोटो
एलिवेटेड 6 लेन का फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा
बता दे कि यह प्रोजेक्ट लगभग 3 साल में पूरा होगा। डबल डेकर वायाडक्ट तुगलकाबाद-एरोसिटी मेट्रो कॉरिडोर की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें एक डबल डेकर वायाडक्ट होगा। इसमें संगम विहार से अंबेडकर नगर तक एलिवेटेड 6 लेन का फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा। इसी के साथ साकेत के जी ब्लॉक में एक अंडरपास भी बनेगा। इसके बनने से महरौली बदरपुर रोड, संगम विहार से साकेत तक सिग्नल फ्री हो जाएगा।
ये भी पढ़ें…हिल गई धरती: भूकंप के ताबड़तोड़ झटकों से कांपा देश, दहशत में आए लोग
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!