TRENDING TAGS :
बंद हुआ पुरी का प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर, जानिए क्या है वजह
ओडिशा के पुरी में 12वीं सदी के स्थित जगन्नाथ मंदिर को बंद कर दिया गया। इसकी वजह से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए आए श्रद्दालुओं को घंटों इंतजार के बाद बिना दर्शन वापस लौटना पड़ा। पुलिस और पंडों के हाथापाही के बाद पुजारी ने मंदिर का दरवाजा खोलने से इंकार कर दिया।
पुरी: ओडिशा के पुरी में 12वीं सदी के स्थित जगन्नाथ मंदिर को बंद कर दिया गया। इसकी वजह से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए आए श्रद्दालुओं को घंटों इंतजार के बाद बिना दर्शन वापस लौटना पड़ा। पुलिस और पंडों के हाथापाही के बाद पुजारी ने मंदिर का दरवाजा खोलने से इंकार कर दिया।
यह भी पढ़ें.....लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी पिछली बार से अधिक सीट जीतकर सरकार बनाएगी: मंत्री नंदी
पुलिस और पंडा के बीच मारपीट
दरअसल श्रीमंदिर परिसर के भीतर ही पंडा और पुलिस के बीच मारपीट की घटना गुरूवार रात की है। इस मारपीट में एक पंडा घायल हो गया था। दोनों तरफ से सिंहद्वार थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस कांस्टेबल विश्वजीत परीजा और सेवायत भवानी शंकर महापात्र के बीच मारपीट के बीच मारपीट हुई थी।
यह भी पढ़ें.....डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सगे भाईयों ने ही की थी दोनों बहनों की हत्या
इस वजह से हुई दोनों में हाथापाई
अधिकारियों का आरोप है कि मंदिर के पंडा भवानी शंकर महापात्र गुरुवार शाम को मंदिर के अंदर तीन भक्तों को ले जाने का प्रयास कर रहे थे। मुख्य गेट पर पुलिस ने उन्हें रोका, क्योंकि उन्हें संदेह था कि वे हिंदू नहीं हैं। मंदिर में केवल हिंदू ही प्रवेश कर सकते हैं। जब पुलिस कांस्टेबल विश्वजीत परीजा ने पंडा को रोका तो शंकर महापात्र ने कहा कि ये भक्त बंगाली हैं, इस बात को लेकर दोनों में हाथापाई हुई।
यह भी पढ़ें.....KGMU ने शुरू की नेत्रदान को आसान बनाने की नई पहल
महापात्र ने कहा कि मंदिर में पुलिसकर्मियों ने अनावश्यक रूप से बहस की और उनके साथ बदसलूकी करने की कोशिश की। पर्यटक सभी बंगाल से थे, लेकिन पुलिस ने अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। इस घटना के बाद, महापात्र और पुलिस कांस्टेबल दोनों ने सिंहद्वार पुलिस स्टेशन में दो अलग-अलग केस दर्ज कराई हैं।
यह विवाद ऐसे वक्त पर हुआ है जब कुछ दिन बाद मंदिर प्रशासन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सुझाए गए सुधार के उपायों को 1 जनवरी से लागू करना है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!