यूपी की जीत पर दिल्ली में जश्न, PM मोदी बोले- जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया उनका भी ख्याल रखेंगे

यूपी-उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ऐतिहासिक जीत के बाद रविवार (12 मार्च) को पीएम मोदी ने ली- मैरेडियन होटल से 300 मीटर पैदल चलकर बीजेपी मुख्यालय तक विजय जुलूस निकाला।

tiwarishalini
Published on: 12 March 2017 7:05 PM IST
यूपी की जीत पर दिल्ली में जश्न, PM मोदी बोले- जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया उनका भी ख्याल रखेंगे
X
यूपी की जीत पर दिल्ली में जश्न, PM मोदी बोले- जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया उनका भी ख्याल रखेंगे

नई दिल्ली: यूपी-उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ऐतिहासिक जीत के बाद रविवार (12 मार्च) को पीएम मोदी ने ली- मैरेडियन होटल से 300 मीटर पैदल चलकर बीजेपी मुख्यालय तक विजय जुलूस निकाला। इस दौरान बीजेपी के बड़े नेता और मंत्री मौजूद रहे। मोदी-मोदी के नारे लगे और मोदी पर फूलों की बारिश हुई। पीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की प्रचंड जीत पर बधाई दी। मोदी ने कहा कि जिन्होंने हमें वोट दिया हम उनका भी ख्याल रखेंगे और जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया हम उनका भी ख्याल रखेंगे।

अमित शाह ने क्या कहा ?

अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं आप सभी के माध्यम से पूरे देश को होली की शुभकामनाएं देता हूं। पांच राज्यों की जनता ने पीएम मोदी के काम पर मुहर लगाई है। बहुत लंबे समय के बाद यूपी में तीन चौथाई के बहुमत से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

यूपी के साथ उत्तराखंड में भी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बन रही है। पार्टी की जीत का सिलसिला कर्नाटक के साथ कई राज्यों तक जाने वाला है। 2019 में भी विजय रथ जारी रहेगा। आजादी के बाद देश के गरीब कल्याण की भावानों को पहुंचाने वाले सबसे लोकप्रिय नेता का हम स्वागत करते हैं। आप सभी को होली की शुभकामनाएं। ये होली देश और वर्कर्स के लिए अनोखा रंग लेकर आई है।

पीएम मोदी ने क्या कहा ?

पीएम मोदी ने देशवासियों और सभी वर्कर्स को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश में हर त्यौहार से बुराइयों को हराना और आगे बढ़ने की सीख मिलती है। लोकतंत्र में चुनाव सरकारें बनाने और लोकशिक्षण का महापर्व होता है। इसके लिए प्रतिज्ञा और गहरा होती जाए। देश के निर्माण में उसकी जिम्मेदारी हो। जिस तरह वोटिंग का प्रतिशत बढ़ रहा है। यह एक शुभ संकेत है। बीजेपी की प्रचंड जीत से राजनैतिक पंडितों को हैरानी हो रही है।

मोदी ने कहा कि हमारे देश में जितने चुनाव हुए बीजेपी का सपोर्ट बढ़ता गया है। पार्टी ने लगातार पहले से अच्छा करके दिखाया है। इसके लिए मैं अमित शाह, केंद्रीय टीम और कार्यकर्ता जीत के लिए बधाई के पात्र हैं।

अमित शाह ने मेंबरशिप कैंपेन के जरिए बीजेपी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बना दिया। इस पर गर्व होना चाहिए। चुनावों में ग्राउंड लेवल तक पहुंचना भी लोकतंत्र की सेवा है।

ये पार्टी की विजय यात्रा का सबसे स्वर्णिम वक्त है। कड़ी मेहनत से आज हम यहां तक पहुंचे हैं। देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। इस संकल्प के साथ निकले हैं। हम सवा सौ करोड़ देशवासियों के साथ न्यू इंडिया को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

मैं चुनाव के हिसाब से चलने वाला इंसान नहीं हूं। 2022 में आजादी के 75 साल पूरे होंगे। सभी सरकारों ने देश के लिए काम किए हैं। उनका भी आदर करते हैं। हमारे पास पांच साल का वक्त है। अगर सवा सौ करोड़ लोग हर साल एक नया संकल्प लें तो देश पीछे नहीं रहेगा। इसे नतीजों से ताकत मिली है। देशवासियों के अंदर विकास का आंदोनल पूरा करना है। हर एक को मुख्यधारा से जोड़ना है।

मोदी ने कहा कि मैं पांचों राज्यों की जनता का अभिनंदन करता हूं। पार्टी पर आपने जो भरोसा जताया है। ऐसे-ऐसे लोग जीतकर आए हैं, जिन्हें कोई नहीं जानता है। हो सकता है कि उनका अनुभव कम होगा, लेकिन भरोसा दिलाता हूं कि हमारे साथी आपकी आशाओं को पूरा करने में कमी नहीं होने देंगे।

मोदी ने कहा कि नतीजे बताते हैं कि ये 65 फीसदी युवाओं, महिलाओं का न्यू इंडिया है। ऐसा न्यू इंडिया जो गरीबों में कुछ पाने की बजाय कुछ करने की इच्छा रखने वाला न्यू इंडिया। गरीब कहता है कि आप मौके दो, मेहनत मैं करूंगा। ये न्यू इंडिया की नींव है। इस चुनाव में कौन जीता, कौन हारा। मैं इसके बारे में नहीं सोचता हूं। चुनाव जनता का एक पवित्र आदेश होता है।

मोदी बोले ईश्वर ने हमें जितनी क्षमता दी है। उससे जनता की आशाओं को पूरा करने की कोशिश में कामयाब हो पाए हैं। पेड़-पौधे भी हमें सिखाते हैं कि फल लगने पर वह झुकने लगता है। बीजेपी पर विजय के फल लगे हैं तो हमारा झुकने और नम्र बनने का मौका देती है।

इस जीत के लिए अटलजी, आडवाणी जी जैसे नेताओं ने काफी तपस्या की। उनकी आशाओं के मुताबिक, हमें ज्यादा से ज्यादा जनता की सेवा करनी है। यह साल पंडित दीनदयाल की जन्मशती का है। यूपी भी उनकी कर्मभूमि रहा है। उनका चिंतन है कि गरीब की ताकत को पहचानों और देश के निर्माण में जितना ज्यादा उनको मौैका मिलेगा। उतना ज्यादा देश आगे बढ़ेगा।

मोदी ने कहा कि गरीब को शिक्षा मिले तो वह ज्यादा करके दिखाएगा। मिडिल क्लास को टैक्स और आर्थिक बोझ झेलता है। उस पर यह कम होना चाहिए। वह चाहता है कि रुकावटें दूर हों। एक बार गरीबों को खुद का बोझ उठाने की ताकत आ गई तो मिडिल क्लास का बोझ खुद कम हो जाएगा।

आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज़

कुछ ऐसा चला मोदी का जादू, भगवा रंग में रंग गया होली का हर रंग

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!