TRENDING TAGS :
Rahul Gandhi Birthday: क्या खत्म हो गया राजनीति में शिष्टाचार!
Rahul Gandhi Birthday: PM Modi ने नहीं दी राहुल गांधी को उनके जन्मदिन की बधाई।
PM Modi and Rahul Gandhi (Social Media)
Rahul Gandhi Birthday: 19 जून को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्म दिन था। राहुल गांधी को तमाम नेताओं ने उनके जन्मदिन पर उनको बधाई दी, लेकिन वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई भी नहीं दी। ये हमारे देश के दो बड़े नेता हैं। इससे तो यहां एक सवाल उठ रहा है कि क्या राजनीति से शिष्टाचार अब खत्म हो गया है। अभी तक तो यही देखा जाता रहा है कि प्रधानमंत्री जो भी रहा है वह देश के बड़े नेताओं को उनके जन्मदिन पर बधाई तो देता ही रहा है। लेकिन यह शायद पहली बार होगा जब कोई प्रधानमंत्री विपक्ष के सबसे बड़े नेता को उसके जन्मदिन पर बधाई नहीं दिया हो।
राजद नेता तेजस्वी यादव, फिल्म स्टार कमल हसन, शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे, झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, शरद पवार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, डीएमके नेता और तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एम के स्टालीन ने राहुल गांधी को उनके जन्म दिन पर बधाई दी।
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को जन्मदिन की बधाई दी।
यहां आज सबसे हैरान करने वाली बात यही रही कि जहां राहुल गांधी को सपा, राजद, डीएमके, यूबीटी सहित तमाम पार्टियों के नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी तो वहीं पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता को उनके जन्मदिन पर बधाई भी नहीं दी।
कांग्रेस कार्यालयों में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन
यूपी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काट कर मनाया। वहीं प्रदेश के कांग्रेस जिला मुख्यालयों में भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। वहीं आंध्र प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक सहित कई राज्यों में कांग्रेसियों ने अपने नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


