TRENDING TAGS :
आज शाम गोरखपुर पहुचेंगे राष्ट्रपति, 10 दिसम्बर का ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम
गोरखपुर में पहली बार देश के प्रथम नागरिक (देश के राष्ट्रपति) राम नाथ कोविद का आगमन हो रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है।
गोरखपुर: गोरखपुर में पहली बार देश के प्रथम नागरिक (देश के राष्ट्रपति) राम नाथ कोविद का आगमन हो रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है।
पुलिस चप्पे चप्पे पर पैनी नजर बबनाये हुये है। साथ ही पूरे गोरखपुर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।खास करके उनके रूट मैप जिसमें एयर फ़ोर्स से लेकर सर्किट हाउस गोरखनाथ मंदिर भी शामिल है।
राष्ट्रपति यहां महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह के मुख्य महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने के लिए आ रहे है।
इस कार्यक्रम के विशिष्ट अथिति राज्यपाल राम नाईक होंगे, सीएम योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन व राष्ट्रपति भवन से आए सुरक्षा अधिकारियों ने मंदिर व आयोजन स्थल पर सुरक्षा इंतजाम का जाएजा लिया।
ये है राष्ट्रपति का 10 दिसम्बर को मिनट टू मिनट कार्यक्रम:-
10:03 मिनट पर : राष्ट्रगान |
10:03 मिनट पर : महंत दिग्विजयनाथ व राष्ट्रसंत अवेद्यनाथ को श्रद्धांजलि.
10:09 बजे : सरस्वती वंदना
10:13 बजे : शिक्षा परिषद का कुलगीत
10:17 बजे : स्मृति चिह्न दिया जाएगा
10:20 बजे : छात्रों को गोल्ड मेडल
10:30 बजे : मुख्यमंत्री का सम्बोधन
10:40 बजे : राज्यपाल का सम्बोधन
10:48 बजे : राष्ट्रपति द्वारा आशीर्वचन
10:58 बजे : राष्ट्रगान
11:00 बजे : राष्ट्रपति का एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
ये भी पढ़ें...IISF में बोले राष्ट्रपति कोविंद- वैज्ञानिक प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए 649 वैज्ञानिक लौटे भारत
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!