Puri Jagannath Rath Yatra : रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, भगदड़ में 400 श्रद्धालु घायल और एक की मौत

Puri Jagannath Rath Yatra : ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई है। इस भगदड़ में 400 श्रद्धालु घायल हो गए हैं, जबकि एक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये श्रद्धालु प्रभु बलभद्र का रथ खींच रहे थे, नीचे गिरने से घायल हुए हैं।

Rajnish Verma
Published on: 7 July 2024 2:54 PM GMT (Updated on: 7 July 2024 5:36 PM GMT)
Puri Jagannath Rath Yatra : रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, भगदड़  में 400 श्रद्धालु घायल और एक की मौत
X

Puri Jagannath Rath Yatra : ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई है। इस भगदड़ में 400 श्रद्धालु घायल हो गए हैं, जबकि एक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये श्रद्धालु प्रभु बलभद्र का रथ खींच रहे थे, नीचे गिरने से घायल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ को खींचा जा रहा था। इस दौरान भीड़ बहुत अधिक होने के कारण श्रद्धालु आपस में खींचतान करने लगे, इस वजह से भगदड़ की स्थिति हो गई। रथ खींच रहे श्रद्धालु जमीन पर गिर गए, जिससे 400 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जबकि एक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सांस नहीं ले पाने के कारण मौत हुई है।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस और प्रशासन ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, यहां इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि लगभग 50 श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है।

दस लाख भक्त हुए शामिल

बता दें कि पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने अपने शिष्यों के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों का दर्शन किया। इसके बाद और पुरी के राजा ने 'छेरा पहानरा' की रस्म पूरी की। इसके बाद शाम करीब 5.20 बजे रथ खींचने की प्रक्रिया शुरू हुई। सेवादारों और भक्तों ने रथों को सही दिशा में खींचने के लिए मार्गदर्शन किया। बताया जा रहा है कि रथ यात्रा शहर की मुख्य सड़क पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। इस रथ में 10 लाख से अधिक भक्त शामिल हुए। रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story