TRENDING TAGS :
गुजरात चुनाव : भई राहुल आपने तो गजब कर दिया, 'दुर्योधन' को इतना सम्मान
नई दिल्ली : गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जोरशोर से प्रचार अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए राहुल ने आज पारदी की जनसभा में महाभारत की एक पौराणिक कहानी सुनाई। लेकिन जनसभा में आई भीड़ को देख राहुल अति उत्साह में दुर्योधन को दुर्योधन जी बोले गए। सिर्फ एक बार ही नहीं बार बार, उन्होंने इस विलेन को भरपूर सम्मान से नवाजा।
राहुल ने कहा महाभारत की लड़ाई से पहले कृष्ण जी दुर्योधन जी से मिलने गए थे। तब कृष्ण जी ने कहा कि लड़ाई नहीं होनी चाहिए, बस पांच गांव चाहिए। लेकिन दुर्योधन जी के पास शक्ति थी, पैसा था। उन्होंने कहा कि मैं पांडवों को सुई की नोंक जितनी भी जमीन नहीं दूंगा। गुजरात चुनाव में भी ऐसा है एक तरफ गुजरात की जनता है और दूसरी तरफ 4-5 उद्योगपति हैं।
ये भी देखें:आधार कार्ड को स्विस बैंक के खातों से कब जोड़ा जाएगा…पूछ रहे हैं हार्दिक
राहुल ने कहा पूरे देश में कांग्रेस ने मनरेगा चलाया। लाखों लोगों की जिंदगी बदल गई। उतना ही पैसा गुजरात में सरकार ने एक कंपनी को दे दिया।
दुर्योधन को इतना सम्मान दे राहुल विरोधियों के निशाने पर आ चुके हैं। अब देखना ये होगा कि राहुल को जवाब में क्या सुनने को मिलता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


